कलानौर (सूरज रोहिल्ला)। सर्व जन एजुकेशनल एंड वोकेशनल संस्थान द्वारा आज दिनांक 10 अगस्त को दूसरा छात्र सम्मान समारोह कलानौर विधानसभा के गांव लाहली में आयोजित किया गया जिसमें गांव के सरपंच कश्मीरी बौद्ध, एस.डी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रित्विक आर्य, बनियानी पीएचसी से सचिन और दीपक विश्वास मेडिकल ऑफिसर ने प्रोग्राम में शिरकत करके बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया गया । संस्था के प्रधान नरेंद्र कटारिया ने बच्चों से अपील की, अगर किसी भी बच्चे को शिक्षा संबंधी किसी भी सामग्री की आवश्यकता हो तो वह संस्था में संपर्क कर सकता है । नरेंद्र कटारिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य असहाय की सहायता करना है और हमारी कोशिश ये रहती है की कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे ।