रोहतक । आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ओलंपियन विनेश फोगाट के समर्थन में अंबेडकर चौक पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया । पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी विनेश जरूर किसी साजिश का शिकार हुई हैं । आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व निगम पार्षद सुरेश मुंजाल ने सभी क्रांतिकारी भाइयों के साथ मिलकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला । मुंजाल ने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश की आन बान शान हैं और सम्मान पाना उनका अधिकार है । इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।