Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटौदी में 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Updated on Saturday, August 10, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला गुरुग्राम में पटौदी विधानसभा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पटौदी जनसभा में घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए हलके के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, गांव ताजपुरनगर, गुरुग्राम में जमीन उपलब्ध होने पर वेटनरी पॉलिक्लिनिक एवं पशु ट्रॉमा सेंटर खोलने की भी घोषणा की। इस पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने, गांव माजरी में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पोलिटेक्निक कॉलेज खोलने, पटौदी-फरूखनगर जोन को लो पोटेंशियल जोन से मीडियम पोटेंशियल जोन घोषित करने तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बिजली की समस्या का निराकरण करते हुए गांव सिवाड़ी, गांव जसात व दौलताबाद में 20.50 करोड़ रुपये की लागत से 33-33 केवी के पावर हाउस बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, मानेसर में नगर निगम के नये भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इस पर लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत आएगी। होडल-नूंह, पटौदी-पटौदा रोड को एनएच का दर्जा दिलवाने के लिए एनएचआई, भारत सरकार से चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने रैली के संयोजक एवं स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा रखे गए मांग पत्र में शामिल सभी मांगों की फिजिबिलिटी चैक करवाने उपरांत उन्हें पूरा करवाने की घोषणा भी की। नायब सिंह सैनी ने जनसभा में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने का काम कर रही है। लोगों के हित में हमारी सरकार नए नए फैसले लेकर उनके जीवन को सरल करने का काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने भारत की तस्वीर बदलने का काम किया है, वहीं हमारी डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा की तस्वीर बदलने का काम किया है।
पटौदी जनसभा में लगाई घोषणाओं की झड़ी, हलके के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी
नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं, वो यह देखें कि उनकी सरकार कमीशन मोड में काम करती थी, जबकि हमारी डबल इंजन की सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति होती थी, नौकरियों के लिए पर्ची और खर्ची चलती थी, उनके काले कारनामों को बच्चा बच्चा जानता है। उनके समय में तबादलों में भ्रष्टाचार होता था, जबकि आज तबादला ऑनलाइन होते हैं। विपक्ष अपने 10 सालों में किए गए कामों का दे हिसाब मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो आज हमसे हिसाब मांगते हैं, उन्होंने तो स्वामीनाथन रिपोर्ट को डस्टबिन में डालने का काम किया था। उन्होंने विपक्ष को कहा कि वे अपने 10 सालों में किए गए कामों का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी, जिनके समय के अंदर लोग अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर घूमते रहते थे, जिन्होंने किसानों की जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदकर बिल्डरों को देने का काम किया, वो आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल का हिसाब तो वे युवा दे रहे हैं, जिन्हें बिना खर्ची व पर्ची के सरकारी नौकरी मिली है। वह गरीब व्यक्ति दे रहा है, जिसका इलाज आज मुफ्त हो रहा है। वह किसान दे रहा है, जिसके खाते में फसल बीमा और मुआवजे की राशि सीधे जा रही है। वे बुजुर्ग दे रहे हैं, जिन्हें अब पेंशन बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि घर बैठे उनकी पेंशन बन जाती है।
गांव ताजपुरनगर, गुरुग्राम में बनेगा वेटनरी पॉलीक्लिनिक एवं पशु ट्रॉमा सेंटर, 1 करोड़ रुपये की आएगी लागत, गांव माजरी में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पोलिटेक्निक कॉलेज
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी आज संख्या 15 हो गई है। इसी प्रकार, उस समय एमबीबीएस सीटें 700 थी, आज 2185 हो गई है। उस समय कॉलेज 105 थे, जो आज 182 हो गए हैं। कन्या महाविद्यालय 31 थे जबकि आज इनकी संख्या बढ़कर 63 हो गई है। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 सालों में करोड़ों रुपये के हुए विकास कार्य मुख्यमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पटौदी विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा सड़कों, पुलों के निर्माण, आरओबी, आरयूबी, मंडियों के विकास इत्यादि कार्यों पर 121 करोड़ रुपये तथा आईएसटी, सेक्टर-8 की सड़कों के सुधारीकरण पर 14.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए 112 ट्यूबवेल, 13 बूस्टिंग स्टेशन, 3 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए गए हैं। फर्रुखनगर, पटौदी, हेलीमंडी में नहर आधारित जलापूर्ति के लिए 205 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा भी पिछले 10 वर्षों में लगातार राज्य सरकार ने विकास कार्य करवाए हैं।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X