Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस अपने चहेतों को और भाजपा योग्य युवाओं को देती है नौकरी : जेपी दलाल

Updated on Friday, August 09, 2024 19:02 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कहा कि योग्यता के आधार पर भाजपा सरकार युवाओं को नौकरियां दे रही है, जबकि कांग्रेस चहेतों को नौकरियां देती थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने बता दिया है कि भाजपा बिना भेदभाव किए सभी को समान रूप से सरकार का फायदा पहुंचा रही है। दलाल शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा को घेरा। उन्होंने कहा कि हुड्डा खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान रेसलर गीता व बबीता को नौकरी के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ा था। वित्त मंत्री ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर भी चिंता जताई। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि देश में कोई भी सरकार नायब सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का मुकाबला नहीं कर सकती। हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, मज़दूर व महिलाओं के हक़ में बहुत काम किए हैं और लगातार कर रही है। बारिश कम होने पर हर किसान को नायब सरकार प्रति एकड़ दो हज़ार रूपये देगी। प्रदेश के किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये एक क्लिक से चले जाएंगे।
1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों का नायब सरकार ने भविष्य सुरक्षित किया , खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति करके जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस : जेपी दलाल
10 वर्षों तक बिजली व खाद के दामों नहीं की बढ़ोतरी जेपी दलाल ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बिजली, खाद के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। किसानों की सभी फसलों को खरीदने की गारंटी देकर भाजपा सरकार ने इतिहास रचा है। रेसलर विनेश फौगाट पर पूछे गए सवाल पर जेपी दलाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना पर लेते हुए कहा कि जब हुड्डा के पास बहुमत था तब उन्हें अपने घर अलावा किसी अन्य को राज्यसभा में भेजने के लिए कोई नहीं दिखा। दलाल ने कहा कि कांग्रेस नेता खिलाड़ियों और जनता को गुमराह कर रहे हैं। 46 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को गिनवाने हुए कहा कि 1 लाख 80 रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को बड़ी राहत पहुंचाई है। उज्जवला योजना के तहत अब हरियाणा के 46 लाख गरीब परिवारों को इसका फायदा पहुंचेगा। हरियाणा में 86 लाख परिवारों को आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ मिल रहा है। हैपी कार्ड योजना के तहत 26 लाख गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक फ्री में यात्रा करने का लाभ हमारी सरकार दे रही है। बांग्लादेश से हर भारतीय को सकुशल भारत लाया जाएगा बांग्लादेश के हालातों पर पूछे गए एक अन्य सवाल पर वित्त मंत्री दलाल ने कहा कि वहां जो घटनाएं हो रही हैं वह चिंताजनक हैं। मंदिरों को जलाया जा रहा है और हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के चलते भारतीय कहीं भी फंसे हो, उन्हें सुरक्षित देश में लाया गया है। बांग्लादेश से भी हर भारतीय को सकुशल भारत लाया जाएगा। गौशाला बजट बढ़ाने पर जेपी दलाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार एक अन्य सवाल पर दलाल ने कहा कि माइक्रो इरीगेशन पर 85 प्रतिशत, तालाब निर्माण पर 90 प्रतिशत तक रकम प्रदेश सरकार दे रही वहीं ट्यूबवेल कनेक्शन पर सात हजार सब्सिडी हमारी सरकार दे रही है। गौशाला बजट बढ़ाने पर दलाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, राष्ट्रीय परिषद सदस्य
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X