Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

1300 करोड़ रुपये का बोनस किसानों के खातों में डालेगी नायब सरकार : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

Updated on Friday, August 09, 2024 19:02 PM IST

चंडीगढ़,। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि नायब सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित में अनेक बड़े निर्णय लिए हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी देने के बाद अब मुख्यमंत्री ने खरीफ की फसलों पर 1300 करोड़ का बोनस देकर किसानों का दिल जीत लिया है। कृषि मंत्री गुर्जर शुक्रवार को यमुनानगर में स्थित पार्टी कार्यालय यमुना कमल जगाधरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हर हरियाणवी किसान का सपना साकार कर रही है भाजपा सरकार : कंवरपाल गुर्जर
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किसान वर्ग, महिला वर्ग व कच्चे कर्मचारियों के लिए जो लगातार घोषणाएं की गई है उससे हरियाणा के हर वर्ग में खुशी की लहर है। गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बधाई व धन्यवाद देते हुए बताया कि हरियाणा में वर्तमान खरीफ सीजन में मानसून कमजोर रहने के कारण किसानों को सिंचाई पर ज्यादा खर्च करना पड़ा है, मुख्यमंत्री ने 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस की घोषणा करना ऐतिहासिक कदम है। गुर्जर ने बताया कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद यह बोनस का पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि एमएसपी पर किसानों की सभी फसलों को खरीदने की मुख्यमंत्री की घोषणा ने जय जवान, जय किसान के नारे को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले गरीब परिवारों को 500 रुपये में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की है उससे हरियाणा के 46 लाख परिवारों को फायदा पहुंचेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा भाजपा सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने अनुबंधित 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलना नायब सरकार का अहम कदम है। गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस फैसले से लाखों परिवारों को खुशी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया कि जो सुविधाएं अनुबंधित कर्मचारियों को मिलेगी वही लाभ गेस्ट टीचर्स को मिलेंगे। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग, आमजन के आर्शीवाद से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में वर्तमान हरियाणा सरकार लगातार जनहित के फैसले लागू कर आम जनता को राहत देने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि समृद्ध किसान ही हरियाणा की पहचान है। पिछले 10 सालों में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार ने शानदार कार्य किए हैं। आज हर हरियाणवी किसान का सपना भाजपा सरकार साकार कर रही है, खेतों में सिंचाई वाली ट्यूबल मोटर को बनाने वाली सभी तीन स्टार कंपनियां हरियाणा में आएगी। किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार का ऋण माफ किया गया है। कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि किसानों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे, ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा किसानों से नहीं लिया जाएगा। लगभग 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले हफ्ते में किसानों को वितरित की जाएगी। कृषि मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X