Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

चौथे स्तंभ को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक अच्छी सौगात दी है:बिशंभर बाल्मीकि

Updated on Friday, August 09, 2024 19:01 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की ओर से प्रदेश के पत्रकारों की पेंशन संबंधी दो बड़ी मांगों को पूरा किए जाने पर मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के नेतृत्व में प्रदेश के कईं मंत्रियों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। चंद्रशेखर धरणी के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, निकाय मंत्री सुभाष सुधा और समाज कल्याण मंत्री बिशंभर बाल्मीकि से मुलाकात कर उनका आभार जताया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दी सौगात समाज कल्याण मंत्री बिशंभर बाल्मीकि ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक अच्छी सौगात दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री और पत्रकार बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता की बात सरकार तक और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं।
युवा पत्रकारों के लिए एंडब्ल्यूबी लगाएंगे प्रशिक्षण शिविर:डॉक्टर सुरेंद्र मेहता
पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने भी उनके समक्ष यह मांगे रखी थी, जिसके बाद उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की थी। बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनके हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में पत्रकार भी शामिल है। एमडब्ल्यूबी ने रखी थी मांगे एमडब्ल्यूबी के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने पत्रकारों की पेंशन के लिए की गई घोषणा पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि एसोसिएशन की ओर से हाल ही में पंचकूला में करवाए गए एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राज्य मंत्री बिशंभर बाल्मीकि और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे के समक्ष कुछ मांगे रखी थी। उन मांगों में किसी भी पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पेंशन रोकने और परिवार के एक से अधिक सदस्य के मीडिया में होने पर केवल एक ही व्यक्ति को पेंशन देने के प्रावधान को खत्म करने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी इन दोनों मांगों को पूरा करने का ऐलान किया है। इन मांगों को पूरा करवाने में मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे की भी विशेष भूमिका रही है। युवा पत्रकारों के लिए लगेंगे प्रशिक्षण शिविर डॉ. मेहता ने बताया कि एसोसिएशन के हर कार्यक्रम में प्रदेश के 60 साल से अधिक आयु के सक्रिय 3-3 पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से जल्द ही युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्य शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
पत्रकारों के लिए की गई घोषणाओं पर एमडब्ल्यूबी ने जताया प्रदेश के मंत्रियों का आभार
इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के लिए तीन पुरस्कार भी शुरू किए गए हैं। इनमें अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड उत्कृष्ट व श्रेष्ठ सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। कैशलेस इलाज की भी मिले सुविधा मेहता ने बताया कि इसके अलावा भी एसोसिशन की कुछ मांगे है, जिनमें पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए। एसोसिएशन को एक कनाल का प्लाट भवन बनाने के लिए दिया जाए। हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से जो भी व्यक्ति एक्टिव पत्रकार है, चाहे वह मान्यता प्राप्त नहीं है, को भी पेंशन के प्रावधान का लाभ दिया जाना चाहिए। मीडिया की डिजिटल प़लिसी में सरलीकरण करके उन्हें मान्यता प्रदान करने पर सरकार ध्यान दें। पेंशन आयु को 60 साल से कम कर 55 वर्ष की जाए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की तरह से पत्रकारों को भी कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई की हर वर्ग के हित में कार्य कर रही हरियाणा सरकार जल्द ही पत्रकारों के हित में उनकी इन मांगों को भी पूरा करने का काम करेंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X