Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अश्लील वीडियो बनाने की धमकी के बाद युवती ने लगाया फंदा

Updated on Monday, October 23, 2017 08:57 AM IST

पंचकूला,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : बरवाला में एक युवती ने एक युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डालने की धमकी देने के बाद सुसाइड कर लिया। युवती के परिजनों का युवक के परिवार वालों से दीपावली से एक दिन पूर्व झगड़ा हुआ था जिसके बाद 20 अक्तूबर को युवक ने युवती को धमकी दे दी। धमकी मिलने के बाद युवती तनाव में आ गई और उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय रूबी के पिता योगेश कुमार इटली में पिछले 9 साल से रहते है और उनका भाई रवि कुमार सेना में कार्यरत है। रूबी अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। पड़ोस में प्रदीप कुमार अपने पिता बचना राम व विद्या देवी के साथ किराए पर रहता था। दीपावली से एक दिन पूर्व 18 अक्तूबर को प्रदीप के घर पर कोई रिश्तेदार आया था। इस दौरान रूबी के घर पर बंधे कुत्ते ने रिश्तेदार को भौंकना शुरू कर दिया। जिसके चलते रिश्तेदार गिर गया। इसके बाद प्रदीप और रूबी के परिजनों में बहुत कहासुनी हुई थी। बात मारपीट तक पहुंच गई थी। लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद 20 अक्तूबर को फिर से दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। प्रदीप ने लड़ाई के दौरान रूबी को धमकी दे दी कि ज्यादा मत उछल, तेरा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दूंगा। कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ूंगा। इतना सुनते ही रूबी की मां और बहन भी डर गए। रूबी को लेकर वे दोनों अंदर चले गए। इसके बाद रूबी काफी सहम गई थी। 20 अक्टूबर को युवती ने घर के अंदर कमरे में जाकर खुद को फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब रूबी कमरे से नहीं निकली तो उसकी मां ने दरवाजा तोड़ा। रूबी को पंखे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना बरवाला पुलिस को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी राममेहर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। राम मेहर सिंह ने बताया कि रूबी की मां सुनीता की शिकायत पर प्रदीप, बचना राम व विद्या देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X