Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

खरीफ फसलों पर किसानों को मिलेगा दो हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस

SANJEEV SHARMA | Updated on Thursday, August 08, 2024 19:17 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार घोषणाएं करती जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों को खरीफ फसलों पर दो हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का फैसला लिया गया। इसके लिए सरकार ने पोर्टल पर 15 अगस्त तक आवेदन भी मांग लिए हैं।
मंत्रिमंडल की बैठक में दी मंजूरी एमएसपी से अलग मिलेगी बोनस की राशि फल,सब्जियों,बागवानी किसानों को मिलेगा बोनस 15 अगस्त तक फसलों का पंजीकरण करा लें किसान
खरीफ की फसलों पर बोनस की यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अलग मिलेगी। पूरे खरीफ सीजन में किसानों को करीब 1300 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला कम बारिश के कारण फसल लागत मूल्य बढऩे के कारण लिया है। खरीफ की 14 प्रमुख फसलों में धान, कपास, मक्का, बाजरा, ज्वार, ग्वार, मूंग, मूंगफली, गन्ना, जूट, अरहर, सूरजमुखी, तिल और सोयाबीन की प्रमुख फसलें आती हैं। इनका बिजाई सीजन जून से जुलाई तक होता है। प्रदेश सरकार उन किसानों को भी दो हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस प्रदान करेगी, जिनके पास एक एकड़ से कम जमीन है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार बड़े फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार ने किसानों की समस्या को बारीकी से समझा और महसूस किया है। इसलिए सरकार ने किसानों को खरीफ के सीजन में पैदा होने वाली फसलों के साथ-साथ इसी सीजन में आने वाले फल, फूल और सब्जियों पर भी दो हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे 15 अगस्त तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें बोनस का लाभ प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी ना आए। पिछले सप्ताह सरकार ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने तथा नहरी पानी का शुल्क माफ करने का फैसला लिया था।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X