Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम नायब सैनी ने मुन भाकर को फोन कर दी बधाई

SANJEEV SHARMA | Updated on Thursday, August 08, 2024 19:15 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर भारत लौटी मनु भाकर को फोन करके उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और परिवार समेत घर आने का न्यौता दिया। इस बीच मनु भाकर अपने परिवार के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंची।
परिवार समेत घर आने का दिया न्यौता दिल्ली आते ही भूपेंद्र हुड्डा परिवार से मिली मनु भाकर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनु भाकर से बातचीत के दौरान मनु भाकर को अपने आवास पर आमंत्रित भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने राज्य की सशक्त बेटी का गर्मजोशी से स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी हरियाणा की बेटी मनु भाकर से मैंने फोन पर बात की और उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आने का निमंत्रण दिया। मनु भाकर आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। आज आप हरियाणा की बेटियों की बहादुरी और सम्मान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हरियाणा सरकार अपने प्रदेश की सशक्त बेटी का हार्दिक अभिनंदन करेगी। गुरुवार को मनु भाकर व उनका पूरा परिवार नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करने पहुंचा। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा भी मौजूद रही। इस मुलाकात के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि मनु एक ही ओलंपिक संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैंने उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मनु भाकर की यह शानदार जीत हर देशवासी की जीत है और इस जीत ने पूरे विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X