Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस के जवान विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर रहे हैं कर्तव्यों का निर्वहन:नायब सिंह

Updated on Wednesday, July 24, 2024 18:34 PM IST

चंडीगढ़| हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है। हरियाणा पुलिस ने विकट व विषम परिस्थितियों में भी धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्ध है। पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस) लागू किया है। प्रशिक्षण संस्थान यह ध्यान रखें कि पुलिस का जवान एक अच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो।
मुख्यमंत्री आज जिला रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 18 कंपनियों के 1265 जवानों की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर आयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। आज इन जवानों के हरियाणा पुलिस में शामिल होने से पुलिस बल की नफरी बढ़ेगी। सभी जवान मेहनत और लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता में और वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1265 जवानों में से 765 जवानों ने सुनारिया पुलिस अकादमी तथा 500 जवानों ने पुलिस अकादमी मधुबन से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने आह्वान किया कि पुलिस के जवान समाज सेवा के साथ-साथ देश सेवा के जज्बे के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग पौने दस सालों में योग्यता के आधार पर एक लाख 32 हजार से अधिक युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार दिया है।
(MOREPIC1)
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों व नशे की अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें सजा दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है। सरकार द्वारा इसके लिए अंतरराज्यीय ड्रग्स सचिवालय व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है।उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में खेल के स्तर को सुधारने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भर्ती किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1265 जवानों में से 601 खिलाड़ी है। पुलिस को अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों से युक्त किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस को गत फरवरी 2023 में राष्ट्रपति कलर अवार्ड से नवाजा गया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

(SUBHEAD)
गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री तथा उपस्थितगण का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गंभीर अपराधों से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर तीन गुणा कर दिया गया है तथा शहीद के बच्चों को सरकारी नौकरी व आश्रित महिला को मासिक वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बैंक के साथ किए गए अनुबंध के तहत शहीद के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। सरकार द्वारा 35 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच की पहल की है। सरकार द्वारा जवानों व अधिकारियों के राशन भत्ते, वर्दी भत्ता को भी बढ़ाया गया है तथा मोबाइल अलाउंस की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देने व महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए 33 महिला थाने स्थापित किए गए हैं। अकेले में सफर करने वाली महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू की गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। राज्यों में साइबर अपराध रोकने के लिए 29 साइबर पुलिस थाने खोले गए हैं। साइबर हेल्पलाइन-1930 का कुशल क्रियान्वयन हो रहा है तथा इसे आपातकालीन सेवा डायल-112 से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत परेड समारोह में भाग लेने वाले 1265 जवानों में से 269 स्नातकोत्तर व 808 स्नातक है। उनमें से 1021 ग्रामीण तथा 244 जवान शहरी पृष्ठभूमि से है। सभी अपना प्रशिक्षण पूरा करके जनसेवा के लिए समर्पित होने जा रहे हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को किया गया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों जवानों में प्रथम पुरस्कार सिपाही नरविंद्र सिंह, द्वितीय पुरस्कार सिपाही वकील कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सिपाही जगबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X