Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी, एससी नेता करेंगे प्रदेश भर में प्रवास

Updated on Wednesday, July 24, 2024 18:32 PM IST

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। जीत में कमी न रहे इसको लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में पंच कमल पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एससी मोर्चा के नेताओं के प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं की प्रवास में ड्यूटी लगाई।
(SUBHEAD)
सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि जिला 'पानीपत-फरीदाबाद में सांसद कृष्ण पंवार, हिसार-पलवल में बनवारी लाल, करनाल-भिवानी में बिशम्बर बाल्मीकि, गुरुग्राम- फतेहाबाद और रोहतक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, झज्जर-महेंद्रगढ़-रेवाडी में भाजपा नेता अशोक तंवर, कैथल-पंचकुला-कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता बन्तो कटारिया, यमुनानगर-अम्बाला में रामअवतार बाल्मीकि, सोनीपत में अमरनाथ सौदा, सिरसा में मक्खन सिंह, चरखी दादरी-नूहं में रतिया के पूर्व विधायक डॉ.रविंदर बलियाला तथा जींद में अशोक कटारिया प्रवास करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बताया कि हरियाणा में अनुसूचित जाति मोर्चा समाज की भलाई के लिए काम कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा ही कांग्रेस के सवालों का जवाब देने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो दस साल का हिसाब-किताब मांग रहे है वो पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सवालों के जवाब तो दे दें।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि कांग्रेस अपने समय के कोई भी पांच काम गिनवाएं कि उन्होंने दलित समाज के लिए क्या काम किए हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता खुले मंच पर कांग्रेस नेताओं से बहस के लिए तैयार है। जरावता ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुमारी शैलजा जब केन्द्रीय मंत्री थी और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा में मुख्यमंत्री थे तो कुमारी शैलजा ने कहा था कि हरियाणा बलात्कार प्रदेश है। क्या कुमारी शैलजा पुन: हरियाणा को बलात्कार प्रदेश बनाना चाहती है या फिर दलित या महिला उत्पीडन का प्रदेश बनाना चाहती है ?
बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी और नवनियुक्त हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचकुला प्रभारी रामपाल पाली व एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, एवं मक्खन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X