Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों का दौरा करेंगे सीएम व भाजपा अध्यक्ष

Updated on Wednesday, July 24, 2024 18:28 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री तथा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रमों को हाईकमान की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष इसी सप्ताह तो मुख्यमंत्री अगले सप्ताह से फील्ड में उतर रहे हैं। इससे पहले मंत्रियों तथा विधायकों के हलकों में प्रवास कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं।
(SUBHEAD)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के बाद अब भाजपा के दोनो शीर्ष नेता फील्ड में दिखाई देंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब बड़ौली कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 28 जुलाई से हरियाणा के सभी जिलों का दौरा शुरू करेंगे। बड़ौली के चार दिन बाद 2 अगस्त से मुख्यमंत्री नायब सैनी का जिला प्रवास कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के यह कार्यक्रम अलग-अलग जिलों में होगे, ताकि कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं के साथ दो बार रूबरू हो सकें। इसके बाद दोनों नेता विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारेंगे। यह दौरे अगस्त माह के भीतर पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद सितंबर माह में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा केंद्रीय नेताओं के हरियाणा दौरे होंगे। मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के दौरे के दौरान संबंधित क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं से जहां स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की जाएगी वहीं पार्टी की तरफ से टिकट के दावेदारों का भी फीडबैक लिया जाएगा। जिन हलकों में इस समय भाजपा के विधायक हैं वहां से उनकी कार्यशैली को लेकर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा इस चुनाव में कई विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। पूर्व सांसद तथा लोकसभा चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को विधानसभा में उतारने पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा जहां कार्यकर्ताओं को लामबंद करेगा वहीं टिकट के दावेदारों का भविष्य भी तय करेगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X