Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के अंतिम छोर में दलितों ने भरी हुंकार

Updated on Sunday, July 21, 2024 16:32 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के अंतिम छोर महेंद्रगढ़ में दलितों ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस से 10 साल में हुए अत्याचारों का हिसाब मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में हुए अत्याचारों का दलित समाज ने वोट की चोट से बदला लेने का फैसला लिया। दलित सम्मेलनों के जरिये हरियाणा मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया दलितों को एकजुट करने और जागरूकता की अलख जगाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित 8वें दलित सम्मेलन में दलित समाज ने वोट की चोट के जरिये कांग्रेस द्वारा संविधान अपमान करने का बदला लेने का संकल्प लिया।
(SUBHEAD)
दलित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राकेश ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का दलित सभाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि अब दलितों को वोट बैंक की राजनीति का शिकार नहीं होना है बल्कि अपने हकों की लड़ाई मजबूती से लड़नी है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में दलितों का मान-सम्मान बढ़ा है। मनोहर लाल ने दलितों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें अंतिम पंक्ति से अंत्योदय की ओर बढ़ाया। मनोहर लाल के राज में न केवल दलितों को पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं, बल्कि दलितों पर हुड्डा राज में हुए अत्याचारों में भी कमी आई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही है, जब 1952 में दलितों के रक्षक संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने चुनाव लड़ा तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें धोखे से हराया। दलित अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा, बल्कि उन पर हो रहे अत्याचारों का हिसाब मांगेगा।

कांग्रेस को पहले देना चाहिए दलितों पर अत्याचार का जवाब
मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में दलितों पर हुए अत्याचार का भी हिसाब देना चाहिए। मिर्चपुर कांड से लेकर मदीना और गोहाना कांड ने न केवल हरियाणा को शर्मसार किया, बल्कि कांग्रेस ने दलितों के प्रति सोच का स्पष्ट प्रमाण भी दिया। कांग्रेस राज में प्लाट आवंटन से लेकर नौकरियों में हेराफेरी सबसे अहम रही। कांग्रेस का इतिहास दलितों के अत्याचारों से सन्ना हुआ है। इसके साथ ही दलितों को पदोन्नति में आरक्षण की मांग को भी नजर अंदाज किया।

मनोहर लाल ने समझी दलितों की पीड़ा
सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलितों की पीड़ा समझते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया। दलित कृष्ण लाल पंवार को राज्यसभा में भेजने के साथ, उन्होंने अपना खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मनोहर लाल ने उन जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया है। जबकि कांग्रेस में दलितों पर खूब अत्याचार हुए। दलित समुदाय से संबंध रखने वाले अशोक तंवर के साथ सरेआम मारपीट हुई और आखिर में उन्हें पार्टी ही छोड़नी पड़ी। इसके साथ ही कुमारी सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उन्हें भी अपमान सहना पड़ा। अब कांग्रेस की ओर से कहने को तो दलित प्रधान बनाया हुआ है, लेकिन वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कठपुतली है। दलितों को कठपुतली नहीं बनना है बल्कि अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X