Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया 19 से 24 जुलाई तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मैराथन बैठकें

Updated on Thursday, July 18, 2024 19:37 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को साकार रूप देने के लिए हर बूथ को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं। हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया प्रवास कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करेंगे, साथ ही विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे।
हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने 19 जुलाई से 24 जुलाई तक होने वाले प्रदेश प्रभारी के प्रवास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डा. सतीश पूनिया 19 जुलाई को 10 से 12 बजे तक सोनीपत में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सोनीपत में ही दोपहर 2 बजे युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। श्री सैनी ने बताया कि 20 जुलाई को रोहतक प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में डा. पूनिया प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और 3 बजे मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से भी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे।
अरविंद सैनी ने बताया कि 21 जुलाई को नूंह में 12 बजे जिला कार्यकारिणी और 2 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। श्री सैनी ने बताया कि डा. पूनिया 23 जुलाई को पंचकूला में 10 बजे और अंबाला में 2 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 24 जुलाई को कुरूक्षेत्र और करनाल में भी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। डा. पूनिया कुरूक्षेत्र में 10 बजे और करनाल में दोपहर 2 बजे इन बैठकों में शामिल होंगे।
(SUBHEAD)
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि 19 से 24 जुलाई तक होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया इंचार्ज, मेयर, जिला परिषद चेयरमैन, नगरपरिषद और ब्लॉक समिति के चेयरमैन भी उपस्थित रहेंगे। श्री सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही हर चुनाव को जीतती आ रही है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी।  

 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X