चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हरकोफैड के चेयरमैन वेद फुलां ने सालासर और खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए बुजुर्गों का जत्था झंडी दिखाकर रवाना किया। ढाणी गोपाल और मोची गांव के बुजुर्गों का जत्था धार्मिक तीर्थ स्थल सालासर और खाटूश्यामजी का भ्रमण करेगा।
मंगलवार को बुजुर्गों के जत्थे को रवाना करने के बाद बातचीत के दौरान वेद फूलां ने बताया कि उनका उद्देश्य उन बुजुर्गों को तीर्थाटन करवाना है, जोकि किसी कारण वश यात्रा नहीं कर पाए हैं। ऐसा करके उन्हें मानसिक शांति का अनुभव होता है। तीर्थ यात्रा के दौरान बुजुर्गों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। हरकोफैड चेयरमैन वेद फुलां ने बताया कि यात्रा के शुरूआती चरणों में ग्रामीण बुजुर्गों को खाटू श्याम, रूणेचा धाम, नागोर गोशाला, डाली बाई मंदिर, तेजा जी मंदिर, नागौर गोशाला के दर्शन करवाए जा चुके हैं।
(SUBHEAD)
फिलहाल ग्रामीणों को खाटू श्याम और सालासर धाम के साथ अंजनी माता मंदिर के साथ दो जांटी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए शुरू की गई यात्रा को लेकर बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करवाने से जहां माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को आसीम शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि तीर्थ यात्रा का यह कारवां निरंतर चलता रहे।
भाजपा नेता वेद फुलां पिछले दो साल से ग्रामीण इलाकों के उन बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवा रहे हैं जो आजतक अपने इष्टदेव के धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर सके हैं। अब तक वेद फुलां तकरीबन हजारों ग्रामीणों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवा चुके हैं।