Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस में 5000 सिपाहियों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड प्रक्रिया आरंभ

Updated on Tuesday, July 16, 2024 16:47 PM IST

चंडीगढ़| हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाने के साथ साथ  अभ्यर्थियों  की संतुष्टि आयोग की प्राथमिकता है। इस कड़ी में आज ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा उतीर्ण उम्मीदवारों, जिन्होंने हरियाणा पुलिस में सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए विकल्प चुना है। उनकी शारीरिक परीक्षा आज से पंचकूला के ताउ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हो गई है जो 23 फरवरी तक चलेगी।
(SUBHEAD)
हिम्मत सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए 20 डिजिटल मापदंड स्टैंड लगाए गए है। हर स्टेंड पर खेल विभाग के कोच व अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। डिजिटल स्टैंड पर अभ्यर्थी अपने कद, काठी व वजन की जानकारी स्वयं डिस्पले बोर्ड पर देख सकते है। उन्होंने बताया कि आज पहला स्लॉट प्रातः 6.30 बजे आरंभ हुआ था। दूसरा स्लॉट 8.30 बजे, तीसरा 10.30 बजे व चौथा 12.30 बजे का निर्धारित है। आज पहले दिन 2000 उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली गई है। उसके बाद कल 3000 उम्मीदवार व 18 से 23 जुलाई तक 5000-5000 उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। पहले चरण में 5000 पुलिस सिपाहियों के पदों की तुलना में 6 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया है। शेष उम्मीदवारों का सूची बाद में जारी की जाएगी जो आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

चेयरमैन ने बताया कि शारीरिक मापदंड प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाया गया है। जैसे ही अभ्यर्थी अपनी बारी के बाद नापतोल के लिए प्रवेश करता है, उसकी बायोमेट्रिक माध्यम से आई स्कैन व वीडियोग्राफी की जाती है और यह प्रक्रिया डिजिटल डिस्पले के बाद बाहर निकलते समय भी की जाती है। उन्होंने बताया कि  अभ्यर्थियों    की सुविधा के लिए जगह-जगह हेल्पडेस्क स्थापित किए गए है। किसी भी प्रकार की शिकायत को सुनने के लिए आयोग की ओर से अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

कैथल हावरा से आए एक युवक विकास, रोहतक सांपला से आए मनीष, हिसार से अरविंद, उचाना से दिव्यांशु ने बताया कि शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए आयोग ने पिछली बार की तुलना में बेहतरीन व्यवस्था की है। स्वयं आयोग के चेयरमैन को अपने बीच देखकर वे गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि आज भर्ती प्रक्रिया का पहल दिन था इसलिए प्रबंधन में थोड़ी बहुत खामियां रह गई होंगी, जिसे आगे सुधार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग के अनुरोध पर हरियाणा परिवहन ने उम्मीदवारों को जीरकपुर से लाने व ले जाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X