Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस आई तो छीनेगी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण:अमित शाह

Updated on Tuesday, July 16, 2024 16:35 PM IST

नारनौल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देगी। कांग्रेस कनार्टक में भी यही कर रही है और अब अगला निशाना हरियाणा है।
अमित शाह मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि कांग्रेस के मंसूबों को हरियाणा में किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बीसी समाज की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा भाजपा ने देश को पहली बार पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री दिया है।
शाह ने कहा कि हरियाणा के जवान, किसान और खिलाडिय़ों की जितनी तारीफ की जाए कम है। हरियाणा से सबसे ज्यादा जवान सेवा में भेजे जाते हैं। सबसे ज्यादा मैडल यही के धाकड़ युवा लाते हैं। देश का अन्न भंडार भरने वाला भी हरियाणा का किसान है।
आज जिस भूमि पर मैं हूं इस भूमि की माताओं ने सबसे ज्यादा अनुपात में सेवा में जवान भेजने का काम किया है। खेल के मैदान में जब देश तालिका देखा है तो 10 में से सात मेडल यहां का युवा लेकर आता है। देश का भंडार भरने वाला हरियाणा का किसान है।
(MOREPIC1) 
उन्होंने कहा कि आपने 2014 और 2019 में दोनों बार कमल का आशीर्वाद दिया और 2024 में भी दिया और अब विधानसभा चुनाव में भी आशीर्वाद दोगे, यह मुझे पूरा विश्वास है। पिछड़ा वर्ग ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। बीजेपी का कर्तव्य बनता है कि हम उससे काम ज्यादा आपके लिए करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन निर्णय लिए हैं। क्रीमी लेयर की सीमा 6 से बढक़र 8 लाख किया है। 8 लाख में वेतन भी नहीं गिना जाएगा और कृषि भी नहीं गिनी जाएगी। पंचायत में रिजर्वेशन बदलने का फैसला किया है। पंचायत में 8 प्रतिशत रिजर्वेशन आठ ग्रुप ए के लिए थी, अब ग्रुप डी के लिए 5 प्रतिशत शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव में लाल डोरे के भीतर मालिक हक देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना। पढ़ी-लिखी पंचायत देने वाला हरियाणा बना। पंचायत में महिलाओं को आरक्षण देने वाला पहला राज हरियाणा बना इसी प्रकार पानी के नल कनेक्शन देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ जाता है। हरियाणा में हुड्डा आते हैं तो बीसी की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस हमेशा ओबीसी व पिछड़े की विरोधी रही है। शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस वाले हिसाब मांग रहे हैं। मैं पाई-पाई का हिसाब लाया हूं।
(SUBHEAD)
वे आंकड़ों के साथ मैदान में आएं। हमारे कार्यकर्ता राज्य ही हर पंचायत में जाकर सरकार का हिसाब देंगे। कांग्रेस को भी अपने कुशासन और विकास न करने का हिसाब देना होगा। हरियाणा के दो सांसदों को जो बीसी समाज से आते हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। इससे पहले परिवारवादी पार्टियों ने पिछड़े और दलित समाज को आगे नहीं बढऩे दिया। भाजपा ने हरियाणा में पहली बार पिछड़े और गरीब परिवार से एक मुख्यमंत्री बनाया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X