Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल

Updated on Saturday, July 13, 2024 17:54 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी योगेश्वर शर्मा, ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुज्जर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष अनिल पंगोत्रा मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने विधानसभा उपचुनाव में पंजाब के जालंधर से पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के 37325 वोटों से जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चौधरी शेर सिंह ने 1977 में मुलाना क्षेत्र से चुनाव लड़ा और उस हल्के के बड़े नेता को हराकर चुनाव जीता। शेर सिंह ने चौधरी भजन लाल के साथ भी बहुत काम किया और उनके भरोसेमंद और ख़ास लोगों में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि शेर सिंह ने 1977-78 में हरियाणा में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1996 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर अंबाला से लोकसभा चुनाव भी लड़ा। उनको अपने जीवन काल में बेहद महत्वपूर्ण सफलताएं मिली और जिम्मेदारियां निभाई। शेर सिंह 1977-81 तक हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रहे, जिसमें उन्होंने रेवेन्यू, एक्साइज व टैक्सेसन और फोरेस्ट विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं। ⁠1991 साढौरा से आज़ाद विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। सरकार के अलग अलग पदों पर रहे और जिम्मेदारियां निभाई। गीता चौधरी उन्हीं चौधरी शेर सिंह की सुपुत्री हैं।

उन्होंने कहा कि गीता चौधरी लंबे समय से सोशल वर्कर हैं। फैशन डिजाइनिंग में भी अच्छा कार्य कर चुकी हैं और राजनीति में भी अच्छी रुचि और समझ रखती हैं। अब इन्होंने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हो कर अपने समर्थकों और परिवार के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का निर्णय लिया है, गीता चौधरी का आम आदमी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत है।

(SUBHEAD)

उन्होंने पत्रकारा से बातचीत में कहा कि इनेलो, बसपा और जेजेपी हरियाणा में अपना आधार खो चुकी हैं। हरियाणा के वोटर तीनों पार्टियों को नकार चुके हैं। लोकसभा चुनाव में जितने वोट इन तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने मिलकर लिए उससे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी ने मात्र एक सीट कुरुक्षेत्र लोकसभा में लिए। इनको अपनी हकीकत पता है कि ये कहां खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों के हर बूथ पर मजबूत तैयारी कर रही है। बदलाव जनसंवाद यात्रा के तहत आम आदमी पार्टी 5232 गांव और वार्ड तक पहुंच चुकी है और अगले एक सप्ताह में हर बूथ पर पहुंच जाएंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए काम प्रदेश के लोगों को बताए जा रहे हैं और जनता की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है।

गीता चौधरी ने मान सम्मान देने पर आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों को देखकर मुझे एहसास हुआ कि हरियाणा में कुछ कमी है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आज पंजाब विधानसभा उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। मैं खुशनसीब हूं कि आज विजय के साथ मेरा आप में आगमन हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मेरे पिताजी के सपने पूरे करने की कोशिश करूंगी और अच्छे लोग व अच्छी पार्टी के साथ लोगों का विकास करेंगे। पार्टी जो भी काम देगी, मैं उसको पूरी इमानदारी से निभाने का काम करूंगी। अब मुझे संपूर्ण जीवन राजनीति में व्यतीत करना है और सब के साथ मिलकर काम करेंगे। अब हरियाणा में तितर-बितर वाली सरकारों की जरूरत नहीं है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X