Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कुरुक्षेत्र: हाईवे पर टायर फटने से राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी पलटी

Updated on Saturday, July 13, 2024 15:27 PM IST

कुरुक्षेत्र । राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का नेशनल हाइवे-152डी पर टायर फट गया। इस दौरान पायलट गाड़ी पलट गई। इस हादसे में उनकी एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्यमंत्री खुद भी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हरियाणा के स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। उन्हें वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 जुलाई के दौरे को लेकर बैठक लेनी थी। पेहोवा के नजदीक उनके काफिले की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बीच सडक़ पलट गई। इस हादसे में उनका सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पेहेवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाकर्मी को कुरुक्षेत्र के लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। राज्यमंत्री सुभाष सुधा इस हादसे के बाद महेंद्रगढ़ जाने की बजाय खुद भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

(MOREPIC1)

मंत्री सुभाष सुधा ने अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे महेंद्रगढ़ जा रहे थे। इसी बीच पेहेवा से करीब 7 किलोमीटर दूर एनएच 152डी पर पायलट गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने और गाड़ी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ। सुरक्षाकर्मी का बेहतर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी का उपचार करने वाली डा. नमिता गुप्ता ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मी का तुरंत प्रभाव से उपचार शुरू कर दिया गया है। उनका हालत खतरे से बाहर है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X