Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अभय चौटाला होंगे गठबंधन में सीएम का चेहरा

Updated on Thursday, July 11, 2024 18:43 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल तथा बहुजन समाज पार्टी में चुनावी गठबंधन हो गया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यह ऐलान किया। गठबंधन के तहत हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों में से बसपा 37 तथा इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का क्षेत्र के आधार पर बंटवारा बाद में किया जाएगा। यह तीसरा मौका है जब हरियाणा में बसपा व इनेलो का गठबंधन हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में भी इनेलो-बसपा गठबंधन हुआ था लेकिन चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट गया था।

(MOREPIC1)

गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी। जिसमें गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी।

हरियाणा में ये तीसरी बार है जब बसपा और इनेलो दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल इनेलो ने सात और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे चुनाव:मायवती

चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद बसपा सुप्रीमों कुमारी मायवती ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी और इसे निस्वार्थ गठबंधन बताया। मायवती ने ट्वीट करके कहा कि बसपा व इनेलो हरियाणा में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकरअपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे। जिसकी घोषणा मेरे आशीर्वाद के साथ हुई है।

(SUBHEAD)

हरियाणा में सर्वसमाज हितेषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर सम्मान देकर सीटों के बंटावारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हराकर नई सरकार बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X