Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम ने 12 संरक्षित समारकों पर जारी की स्टैंप

Updated on Thursday, July 11, 2024 18:29 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश के विरासत स्थलों, संरचनाओं, संग्रहालयों और कलाकृतियों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुरातत्व और संग्रहालय विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि विभाग इस दिशा में और तेज़ी से कार्य करे ताकि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अधिक से अधिक लोगों और पर्यटकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यहां 12 राज्य संरक्षित स्मारकों की विशेषता वाले एक कस्टमाइज्ड माई स्टैम्प को जारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने विभाग द्वारा 38 नए अपनाए गए स्मारकों और स्थलों का अनावरण भी किया। इसके अतिरिक्त,  उन्होंने राज्य की विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए विभाग के पांच नए प्रकाशनों का भी अनावरण किया।

(SUBHEAD)

नायब सिंह ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा  शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शैक्षिक पहल की सराहना करते हुए प्रदेश के विरासत स्थलों और स्मारकों पर विद्यार्थियों की यात्राओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल हमारी युवा पीढ़ी में गर्व और जागरूकता की भावना पैदा करने के साथ साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ों के साथ गहरा जुड़ाव पैदा करेगी।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की प्रधान सचिव मती कला रामचंद्रन ने कहा कि वर्ष 1972 में विभाग की स्थापना के बाद से यह राज्य के लिए पहली बार है कि हरियाणा डाक सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के सहयोग से 12 राज्य संरक्षित स्मारकों पर डाक टिकट शीट जारी की जा रही है। ये कस्टमाइज्ड स्टाम्प शीट गुणवत्तापूर्ण स्मृति चिन्ह के रूप में काम करती हैं जो जनता के बीच सांस्कृतिक संवेदनशीलता को दर्शाती हैं तथा उन्हें राज्य की विरासत से जुडऩे में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने राज्य संरक्षण के लिए 38 विरासत स्थलों को अपनाया है, और संरक्षण में पहले से ही 40 स्थल हैं। इसके अलावा, 30 और स्थलों की पहचान की गई है तथा उन्हें राज्य संरक्षित स्थल घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X