Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में फिर खिलेगा कमल, स्पष्ट बहुमत से बनेगी नायब सरकार : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, July 11, 2024 18:23 PM IST

चंडीगढ़ | भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने करनाल में कहा कि हरियाणा में फिर से कमल खिलेगा और स्पष्ट बहुमत के साथ नायब सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े 9 साल में भाजपा सरकार ने साफ-सुथरा शासन और प्रशासन दिया है और प्रदेश की जनता नायब सरकार से खुश है।  बड़ौली ने दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की पोल लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से खोल दी।

गुरुवार को चंडीगढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, नीलोखेड़ी होते हुए करनाल पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर  बड़ौली को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को लेकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने काम करेंगे। जिन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ दिलवाएंगे। जिनको सरकार की नीतियों की जानकारी नहीं है उन्हें जानकारी देने का काम हमारे कार्यकर्ता करेंगे।

बडौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवक की तरह समाज सेवा का भाव लेकर घर-घर जाएंगे और भाजपा की नीतियों और विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे।  बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं और बड़े-बड़े निर्णय लेकर जनहित के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को स्पष्ट बहुमत देगी और नायब सैनी मुख्यमंत्री होंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भाजपा की पोल खोलेंगे के सवाल पर  बड़ौली ने कहा कि राजनीति में किसी भी पोल को छिपाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकसभा के चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पोल खोल दी है। जजपा नेता की हत्या एवं क्राइम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्राइम के प्रति ठोस कदम उठा रही है, जो भी अपराधी है उसकी जांच करके जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी पुलिस को स्पष्ट बोल दिया है कि अपराधी किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए।  बड़ौली ने कहा कि अपराध करने वाले या तो हरियाणा छोड़कर चले जाएंगे या फिर जेल में जाएंगे।

संगठन में बदलाव के सवाल पर  बड़ौली ने कहा कि भाजपा में लाखों कार्यकर्ता हैं, जिनको जिम्मेदारी दी जाती है वे अच्छा काम करते हैं। काफी संख्या में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आ रहे नेताओं के सवाल पर  बड़ौली ने कहा कि जल्द ही सोनीपत में भी बड़ी ज्वानिंग होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद की बात नहीं करती। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राज्यसभा की सीट पर हो रहे चुनाव के बारे में  बड़ौली ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के पास संख्याबल नहीं है, जबकि हमारे पास पूरा संख्या बल है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार ने बताया कि इस मौके पर संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा,ओएसडी संजय बठला, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जयभगवान सीकरी सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X