Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण

Updated on Tuesday, July 09, 2024 18:43 PM IST

पंचकूला | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को अपने विधान सभा क्षेत्र पंचकूला के गांव मानक्या, कोट और नग्गल के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक्या स्कूल में अनेक प्रकार की अनियमितताएं मिलीं, जिनके कारण स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। गुप्ता ने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल हमारे देश का भविष्य है, उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर मौजूद डीईईओ संध्या धिक्कारा समेत तमाम अधिकारियों को हिदायत दी कि वे वातानुकूलित कमरों से बाहर निकल स्कूलों पर ध्यान दें।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हलके के गांव मानक्या के मिडिल स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ मिड डे मील का राशन चेक किया। इस दौरान 300 किलो चावल में कीड़े पड़े हुए थे। 60 किलो आटा खराब मिला। 87 किलो मिल्क पाउडर भी एक्सपायर्ड था। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरमीत सिंह व सदस्यों ने इस राशन को डिस्पोज ऑफ कर दिया।

(SUBHEAD)

इस स्कूल का वाटर कूलर खराब था और टॉयलेट भी कंडम दिखाई दिए। कुछ टॉयलेट नए बनाए गए थे, लेकिन वे भी बदतर मिले। स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें गत तीन माह से ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्कूल में मिली इस प्रकार की अनियमितताओं के कारण विधान सभा अध्यक्ष ने स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से भी बात की।

बताया गया कि भारती गुप्ता इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप में पहले भी चार्जशीट हो चुकी हैं। उनके खिलाफ 4 जुलाई को मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। अब स्कूल मुखिया का कार्यभार विज्ञान अध्यापिका नीलम को दिया गया है।

(MOREPIC1)

इसके बाद विस अध्यक्ष ने गांव कोट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्माणाधीन कमरों का निरीक्षण किया। यहां की पुरानी बिल्डिंग को भी देखा और अधिकारियों से नए कमरे बनाने के लिए बात की। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार स्कूल में जितने कमरे बनाए जा सकते हैं, उतने ही बनाए जा रहे हैं। गुप्ता को मिड डे मील का रिकॉर्ड सही नहीं लगा। उन्होंने स्कूल अधिकारियों को दैनिक आधार पर रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए।

विस अध्यक्ष ने नग्गल के स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां बिल्डिंग दुरुस्त है, लेकिन प्रवेश द्वार पर पानी भरने की समस्या दिखाई दी। यह समस्या मानक्या के स्कूल के सामने भी थी। इसके लिए नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने यहां मीड डे मील भी चखा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X