सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर) द्वारा सेक्टर 4 स्थित स्कूल परिसर में पहला सतलुज पब्लिक स्कूल मॉडल यूनाइटेड नेशंस - 2024 सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत संपन्न हो गया। 5 से 7 जुलाई तक चले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में ट्राइसिटी के सभी प्रमुख स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।