Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसानों को एमएसपी देने की बजाए भावांतर भरपाई योजना का झुंझुना बजा रही बीजेपी: हुड्डा

Updated on Saturday, July 06, 2024 18:57 PM IST

चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि बीजेपी सरकार का मतलब फ्लॉप योजनाओं का अंबार है। 10 साल में इस सरकार की एक भी योजना कामयाब और जनहितैषी साबित नहीं हुई। सीएम विंडो, हरपथ ऐप, क्षतिपूर्ति पोर्टल, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, ई-टेंडरिंग और आयुष्मान समेत हरेक योजना इतनी बुरी तरह विफल साबित हुईं कि खुद सरकार ने इस बात को मानना पड़ा। बीजेपी की फ्लॉप योजनाओं में ही भावांतर भरपाई योजना भी शुमार है। इस योजना ने सब्जी उत्पादक किसानों के साथ-साथ बाजरा और सूरजमुखी उत्पादकों के साथ भी बड़ा धोखा किया है।

पिछली बार की तरह इस बार भी किसान का आलू 3 रुपये प्रति किलो के रेट पर पिटा। जबकि भावांतर का रेट 6.90 रुपये है। लेकिन सरकार ने किसानों को भावांतर का लाभ नहीं दिया। दरअसल, एमएसपी देने में पूरी तरह नाकाम बीजेपी किसानों को भावांतर योजना का झुंझुना पकड़ा देती है और बाद में उनकी सुध तक नहीं लेती।

(SUBHEAD)

हुड्डा आज अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले समस्त दादूपुर नलवी नहर संघर्ष समिति और कौशल निगम कर्मियों के प्रतिनिधिमंडलों ने हुड्डा को अपने मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दादूपुर-नलवी नहर को फिर से चलाया जाए ताकि भूमिगत जलस्तर में सुधार हो सके। साथ ही किसानों को माननीय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ द्वारा घोषित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि किसान अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

किसानों ने बताया कि खेतों में हाई वोल्टेज वाले बिजली के बड़े टावर लगाए जा रहे हैं। किसान उनके नीचे न तो कोई निर्माण कर सकते हैं, ना पेड़ या बाग लगा सकते हैं। शहर के साथ लगती बेशकीमती जमीन की कीमत हाई वोल्टेज तारों की वजह से 90 % तक कम हो जाती है। लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें उचित मुआवजा नहीं देती। इसलिए कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों की मांगों के तहत मुआवजे का प्रावधान किया जाए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने एकबार फिर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। करनाल में हुई एएसआई संजीव की हत्या बताती है कि आज प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाले खुद भी सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से लगातार फिरौती मांगी जा रही है। इसलिए हिसार समेत पूरे हरियाणा में व्यापारी वर्ग आंदोलनरत है। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ व्यापारियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने पिछले कार्यकाल के दौरान बदमाशों को हरियाणा छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया था और प्रदेश के 10 साल शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे थे। दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से अपराध का सफाया करके प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया जाएगा। विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। टिकट बंटवारा सर्वे के आधार पर होगा और मजबूत व जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X