चंडीगढ़ | साइबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को टेलीग्राम एप पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार के मेसेज भेजकर धोखाधड़ी करना देखने में आ रहा है। टेलीग्राम एप पर साइबर ठग सक्रिय हैं, जो कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है जैसे ऑनलाइन जॉब,पार्ट टाइम जॉब, टास्क पूरा करने जैसे वीडियो,चैनल को लाइक या सब्स्क्राइब कराने पर कमीशन का लालच देकर फ्राड किया जा रहा है। वहीं क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा कई गुना लाभ बताकर पीड़ित को उनके बताये अनुसार क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाने के नाम पर ठगी की जाती है। ऐसे ही एक केस में हिसार निवासी बजरंग को साइबर ठगों ने भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और 8,91,000/- लाख रूपए की ठगी को अंजाम दिया। साइबर ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने अपनी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठग गिरफ्तार किए गए।
निजी बैंक कर्मी 25 हज़ार में बेचता था फ़र्ज़ी खाता, कैप्टन अमेरिका नाम की टैलिग्राम आईडी से करते थे धोखा।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिसार निवासी बजरंग को 11।06।2024 को इन्वैस्टमैन्ट के नाम पर मुनाफा का लालच देकर साईबर ठगों द्वारा 8,91,000/- रुपए का फ्रॉड किया गया। पीड़ित को जैसे ही साइबर ठगी का एहसास हुआ उसने तुरंत अपनी शिकायत साईबर हैल्पलाईन 1930 पर दर्ज करवाई। चूँकि शिकायत ।गोल्डन टाइम पीरियड। में की गई थी, तो प्रदेश के साइबर चीफ ने तुरंत साइबर नोडल थाने को मामले की जांच करने के आदेश दिए जिसपर स्टेट नोडल साइबर थाना और हरियाणा साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ऑपरेशन टीम ने काम करते हुए साइबर ठगी को रोका और साइबर ठगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया।
(SUBHEAD)
विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट नोडल साइबर थाना ने आरोपी चिराग पुत्र वेद निवासी हिसार और एक निजी बैंक कर्मी साहिल पुत्र सतीश निवासी हिसार को गिरफ्तार किया । इसके अलावा साइबर नोडल थाने द्वारा एक और आरोपी मोहित पुत्र मोहन निवासी फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कि आरोपी मोहित को उसके एक दोस्त ने चीन में टैलिग्राम से कैप्टन अमेरिका (टैलिग्राम आई।डी) नाम के व्यक्ति के साथ जान पहचान करवाई थी। जो भारत में लोगों के साथ क्रिप्टो में निवेश करवाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधङी करते थे। वहीं आरोपी साहिल एक निजी बैंक में कार्यरत है। आरोपी साहिल कस्टमर के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर, आरोपी चिराग को 25000/- रुपए में बेच दिया था। बैंक खाते के साथ इन जालसाजों का मोबाईल नंबर रजिस्टर किया गया था जो खाता की यूपीआई आईडी चिराग ने दूसरे आरोपी मोहित को टेलिग्राम पर भेजी गई और उसके बाद मोहित ने वह यूपीआई आईडी टैलिग्राम पर कैप्टन अमेरिका को भेजी गई।