Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अब इग्नू में होगी श्रीमद्भागवत गीता की पढ़ाई : डॉ धर्म पाल

Updated on Saturday, July 06, 2024 18:40 PM IST

चंडीगढ़  | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल बताया की इग्नू ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है यह ओडीएल मोड में जुलाई 2024 से उपलब्ध है। अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से छात्र श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान ले सकेंगे।इग्नू ने हाल ही में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर एमए डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। ये कोर्स ओडीएल मोड में जुलाई 2024 सेशन से ही संचालित होगा।

विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर कोई डिग्री प्रोग्राम नहीं था। यहां तक की हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा ही संचालित है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में गीता आंशिक रूप से पाठ्यक्रम में तो है किंतु केवल सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा तक ही सारे पाठ्यक्रम सीमित होकर रह गए थे। लेकिन अब  इग्नू की तरफ से भगवद्गीता में एमए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। आप इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रीमद्भागवत गीता परिचय एवं विषय प्रवेश, धर्म कर्म एवं यज्ञ,कर्म सन्यास, आत्मसंयम एवं ज्ञान विज्ञान, अक्षरब्रह्म एवं राज विद्या योग, विभूति योग, विश्वरूप दर्शन एवं उपासना,क्षेत्रज्ञ योग, सम्पद, श्रद्धा एवं मोक्ष सन्यास योग, गीता परंपरा एवं अनुप्रयुक्त अध्ययन, भगवद गीता, भाष्य टीका एवं अनुवाद परंपरा में निपुणता हासिल क्र सकते है।

इस प्रोग्राम का पूरा नाम एमए भगवद गीता अध्ययन (एमएबीजीएस) है। फिलहाल ये प्रोग्राम हिंदी मीडियम में उपलब्ध है। लेकिन आने वाले सालों में इस इंग्लिश मीडियम में भी पढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस प्रोग्राम को विदेशों तक पहुंचाया जाएगा। बीते 3 वर्षों में एम ए ज्योतिष, एम ए वैदिक अध्ययन, एम ए हिंदू अध्ययन, वास्तुशास्त्र में पीजी डिप्लोमा, संस्कृत संभाषण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया है। वह इन सभी कार्यक्रमों के समन्वयक है। इग्नू में इन सभी में प्रवेश एवं परीक्षा संपन्न हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को करने के लिए छात्रों को 12 हजार 600 रुपये यानि 6300 रुपये साल की फीस देनी होगा। कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। ये प्रोग्राम कुल 80 क्रेडिट का है। आप इग्नू की वेबसाइट www।ignou।ac।in पर जाकर 15 जुलाई 2024 तक दाखिला ले सकते है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X