Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Updated on Saturday, July 06, 2024 18:35 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को राजभवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक कट्टर राष्ट्रवादी, उच्च कोटि के वकील और एक उत्कृष्ट बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने भारत को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा सभी के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और किसी भी समुदाय के तुष्टीकरण के सख्त खिलाफ थे। उनहोंने कहा कि एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक संविधान के दृढ़ विश्वासी और समर्थक डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ (बीजेएस) का गठन भारतीय शासन मॉडल को पेश करने के लिए किया था, जो न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचार में निहित है, बल्कि ग्रामीण भारत के समग्र सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विकेन्द्रीकृत भी है। राज्यपाल ने कहा कि यही डॉ. मुखर्जी का विजन था जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र से सभी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे है। हम उनके विजन और आदर्शों का अनुसरण करें तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाएं, यही हमारी डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी 1934 में 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। राष्ट्र की सेवा करने की उनकी तीव्र इच्छा के कारण ही उन्होंने जीवन की विलासिता को त्याग दिया तथा मां भारती के लिए अपना जीवन समर्पित करने का निर्णय लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वे वास्तव में एक महान आत्मा थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X