Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से

Updated on Sunday, October 22, 2017 09:17 AM IST

चंडीगढ़,21 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हरियाणा विधानसभा का सोमवार से शुरू होने वाला मानसून सत्र बेहद छोटा लेकिन हंगामेदार होगा। विपक्षी राजनीतिक दलों ने विधानसभा के भीतर सरकार को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है। उधर सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार है। विधानसभा का सत्र सोमवार को दो बजे शुरू होगा, जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि विपक्ष पहले से ही सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है लेकिन बिजनेस सलाहकार समीति मानसून सत्र की अवधि तीन दिन के लिए तय कर चुकी है।
इस सत्र के पहले ही दिन मृतकों को श्रद्धांजलि देने पर सरकार फंस सकती है। (SUBHEAD) हालही में डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के दौरान मारे गए 40 व्यक्तियों में अधिकतर हरियाणा के थे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खुलेआम हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा प्रदान करने की मांग कर चुके हैं। 25 अगस्त को हुआ घटनाक्रम हरियाणा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ी हिंसा थी। इससे पहले हरियाणा सरकार जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए युवकों को भी शहीद मानते हुए विधानसभा में श्रद्धांजलि दे चुकी है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि विपक्ष के साथ-साथ सरकार के कई अपने भी इस मुद्दे पर एकजुट नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा विपक्ष द्वारा सरकार को इस हिंसा पर समय रहते काबू न पाने के मुद्दे पर भी घेरा जाएगा।
हरियाणा के विपक्षी दल इस सत्र के दौरान दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर भी एकजुट नजर आएंगे। हरियाणा सरकार ने हालही में दादूपुर नलवी नहर प्रोजैक्ट को बंद करके भूमि अधिग्रहण को डी-नोटीफाई कर दिया था। इस मुद्दे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, अशोक तंवर इनेलो नेता अभय चौटाला विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अब विपक्ष द्वारा विधानसभा के भीतर भी इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी की जाएगी। इसके अलावा विपक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था, जेबीटी अध्यापकों की तैनाती, किसानों आंदोलन जैसे कई मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X