Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा नेटवर्क हुआ मजबूत, महिला विरूद्ध अपराधों में दर्ज की गई उल्लेखनीय गिरावट

Updated on Friday, July 05, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़  । हरियाणा पुलिस द्वारा महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों से परिणामस्वरूप महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। यह उपलब्धि हरियाणा में कानून प्रवर्तन में सुधार और महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क को दर्शाती है।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अगस्त-2023 में हरियाणा पुलिस में अपना कार्यभार संभालने उपरांत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बनाया। इसे लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं को भयमुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान महिलाओं के घर से बाहर निकलने से लेकर देर रात्रि सुरक्षित पहुंचने के लिए विश्लेषण किया गया। इसी क्रम में पुलिस आयुक्तों तथा पुलिस अधीक्षको को आदेश दिए गए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हॉटस्पॉट तथा हॉट रूट की पहचान करें। इन रूटों पर पुलिस की टीमें तैनात की गई ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इन मार्गों पर पुलिस की टीमों द्वारा सामान्य वेशभूषा में ड्यूटी दी जाती है। इसके अलावा, विद्यालयांे, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के पास भी टीमों को तैनात किया जाता है ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिले। उन्होंने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला अधिकारियों के समूह को भी प्रशिक्षित किया गया ताकि वे शिक्षण संस्थानों में जाकर लड़कियों तथा महिलाओं के साथ संवाद कर सके और उनकी समस्याओं को करीब से जान सके।

महिला विरूद्ध अपराध करने वालों पर सख्ती

इसके अलावा, गांवों व वार्डों में ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले लोगों की पहचान करें और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं के साथ किए गए अपराध की सजा काटने वाले अपराधियों के जेल से बाहर आने पर पीड़ित महिला से फीडबैक भी लिया जाता है कि अपराधी द्वारा उसे दोबारा परेशान तो नही किया जा रहा है अथवा नही। यदि ऐसा संज्ञान में आता है तो उचित कार्यवाही की जाती है।

विस्तृत अपराध सांख्यिकी’

हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। आंकड़े सांझा करते हुए  कपूर ने बताया कि वर्ष 2022 और 2023 के बीच तुलना करने से पता चलता है कि दुष्कर्म के मामलों में वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष-2024 में 12.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार, 30 जून 2024 तक दुष्कर्म के प्रयासों में 60.28 प्रतिशत तथा छेड़छाड़ के मामलों में 27.21 प्रतिशत की कमी आई। इसके अलावा, पिछले साल की तुलना में इस साल पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामलों में 6.46 प्रतिशत की कमी के साथ साथ दहेज हत्याओं के मामलों में भी 25.23 प्रतिशत की कमी आई है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X