Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने सी एम नायाब सैनी के समक्ष रखी कईं मागें, पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने के लिए की जोरदार वकालत

Updated on Friday, July 05, 2024 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी निवास पर मीडिया संवाद के दौरान मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी की ओर से पत्रकारों के उत्थान और भविष्य को लेकर कईं मांगे रखी।इस अवसर पर सी एम के मीडिया सचिव प्रवीन अत्रे भी मौजूद थे। इस दौरान चंडीगढ़ के अधिकांश चैनल, अखबार और मीडिया हाउस के पत्रकार भी मौजूद रहे। चंद्रशेखर धरणी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से पत्रकारों की पेंशन राशि 30 हजार रुपए करने की मांग की। इसके साथ ही किसी परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर सभी को सेवानिवृत्ति  के बाद पैंशन का अधिकार देने की भी मांग की गई। क्योंकि किसी भी परिवार में यदि एक से अधिक सदस्य सरकारी नौकरी में हो या फिर राजनीति में हो, सभी को सरकार की ओर से उनके सेवानिवृत्ति के बाद तय पूरी सुविधाएं दी जाती है और सभी को पेंशन तथा अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। इसलिए यदि एक परिवार में एक से अधिक सदस्य मीडिया जगत से जुड़े हैं, तो उन्हें भी सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए। इसके साथ पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने की सूरत में उसकी मान्यता रद्द करने के अलावा अन्य सुविधाओं पर लगी रोक हटाने की भी मांग की गई।

(SUBHEAD)

धरणी ने कहा कि जब किसी अन्य व्यक्ति के मामले में सरकारी सुविधाएं खत्म करने के लिए उसे कम से कम 2 साल की सजा होने का प्रावधान है तो फिर पत्रकारों को लेकर सरकार का अलग रवैया क्यों है। इसलिए सरकार का चाहिए कि वह पत्रकारों के साथ भी अन्य सरकारी कर्मचारियों और नेताओं की तरह से बर्ताव करें। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर बोलते हुए उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

लगातार इन मांगों को उठा रही मीडिया वेलविंग एसोसिएशन

संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया की इससे पहले भी कई बार दिए ज्ञापनों में  मीडिया व उनके परिवारों के लिए कैश लेस हैल्थ सुविधा शीघ्र लागू करने, मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजि) को पंचकूला में मुख्यालय बनाने, प्रेस क्लब चंडीगढ़ की तर्ज पर भवन बनाने के लिए सस्ते दाम पर 500 गज (एक कैनाल) जगह उपलब्ध करवाए जाने, पत्रकारों को सस्ते दामों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि प्रजातन्त्र के तीन स्तम्भों की तरह को चौथे स्तंभ मीडिया को भी टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मीडिया के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधा पूरे हरियाणा में की जाए। हरियाणा सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाए गए नियमों में मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था को सरल करने के साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब व अन्य राज्यों की तर्ज पर संशोधन किया जाए। किसी भी वेबमीडिया का मुख्यालय चाहे हरियाणा से बाहर हो, उन्हें भी मान्यता प्रदान की जाए। हरियाणा प्रेस मान्यता कमेटी तथा प्रेस रिलेशन कमेटी का पुर्न गठन किया जाए तथा मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के दो दो सदस्यों को उसमें शामिल किया जाए। मासिक मैगजीन व अखबारों की बन्द की गई एकराडिशन व्यवस्था सुदृढ़ कर पुनः शुरू की जाए। धरणी ने इस मांग पत्र के माध्यम से मीडिया जगत की आर्थिक स्थिति को कमजोर बताते हुए सभी जिलों में 15 साल से अधिक सक्रिय पत्रकारों व उनके परिवारों के सहयोग के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने पर विचार करने, वेब/डिजिटल की एकराडिशन पॉलिसी को सरल करने तथा मुख्यालय हरियाणा से बाहर जालन्धर, नोएडा, दिल्ली या अन्य कहीं पर है को प्रिंट मीडिया की तरह मान्यता प्रदान करने का प्रावधान करने की मांग की।

पत्रकारों के लिए संघर्ष कर रही मीडिया वेलबिंग

मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन संस्था वास्तव में लगातार पत्रकारों के लिए संघर्ष कर रही है। सरकार के सामने समय-समय पर मीडिया से संबंधित नियमों में हुई त्रुटियों को लेकर पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं के बारे जानकारी देने की सदैव पहल की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार लगातार मीडिया के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। है। आम जनमानस की बात सरकार तक और सरकार की नीतियों के प्रति जागरूकता आम समाज तक फैलाने का काम मीडिया करता है और मुख्यमंत्री हमेशा मीडिया फ्रेंडली रहते हुए पत्रकारों का भला और उत्थान कैसे हो, इस पर गंभीर रहते हैं।

बिना पैसे लिए करवाएं लाखों के इंश्योरेंस

चद्रशेखर धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ राज्यों में 700 से अधिक पत्रकारों के 10-10 लाख के टर्म इंश्योरेंस और दुर्घटना क्लेम बीमा करवाए हैं। इसके लिए किसी भी पत्रकार से कोई शुल्क नहीं लिया गया है, बल्कि एसोसिएशन की ओर से खुद अपने स्तर पर ये कार्य किया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से किसी भी पत्रकार के बीमार होने, अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने पर भी उसकी आर्थिक मदद की जाती है। ऐसा करने वाली वेलबिंग एकमात्र इकलौती संस्था है। मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन लगातार पत्रकारों को संगठित कर उनकी भलाई के कार्य कर रही है।

मनोहर लाल का वादा पूरा करें सी एम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राकेश गुप्ता ने उनसे अनुरोध किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से हाउसिंग सोसाइटी बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो पत्रकार संगठनों की सोसाइटी रजिस्टर्ड है। इसलिए उसी को गंभीरता से लेकर उसे लागू किया जाए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों को साल में दो बार 4 फीसदी डीए देने की भी बात कही थी। उन्होंने उसे भी लागू करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X