Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करने के लिए वोट मांगते हैं, भाजपा ईमानदारी से काम करके दिखाती है

Updated on Friday, July 05, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़। विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सीएम सैनी ने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने श्याम सिंह राणा को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि सभी नए साथियों को भाजपा में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। यहां  सैनी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस शासन को उखाड फेंका था। पूर्व सीएम हुड्डा पर भी सीएम सैनी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब को पोर्टल के कारण पेट में दर्द हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी उपस्थित रहे।

(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और भेदभाव होता था। कांग्रेस शासनकाल में गरीब घर का युवा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था। गैस के एक सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिनों तक लाइन में लगना पड़ता था। 24 घंटे बिजली देने का वादा करके कांग्रेस पलट जाती थी। सीएम सैनी ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर भाजपा को सत्ता सौंपी। भाजपा सरकार ने पारदर्शी और ईमानदारी से शासन चलाया। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी दी। 24 घंटे बिजली देने का वादा भाजपा ने पूरा किया और आज गांवों में भी 24 घंटे बिजली आ रही है। गैस सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के समय से चले आ रहे भेदभाव को भाजपा ने पूरे प्रदेश में समान रूप से काम करके समाप्त किया।

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करने के लिए वोट मांगते हैं। जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार बनती है वहां भ्रष्टाचार की गति तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा भाजपा को पोर्टल की सरकार बताते हैं।  सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब को पोर्टल के कारण पेट में दर्द हो रहा है कि पोर्टल के जरिए लोगों को सीधा लाभ कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा कभी नहीं चाहेंगे कि लोगों को सीधा लाभ मिल सकें, इसलिए वे पोर्टल को खत्म करने की बातें बार-बार करते हैं।

नायब सैनी ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है। 60 साल तक देश पर शासन करने के बाद भी कांग्रेस की दुकान में झूठ के सिवाय कोई सामान नहीं है जिसको वह जनता के सामने परोस सकें। कांग्रेस के लोग इतना झूठ बोलते हैं कि परमात्मा भी उनको माफ नहीं करेगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर लोगों की आकांक्षाओं को जगाने का काम किया। गरीब लोगों को 8500 रुपये देने के झूठे सब्जबाग दिखाए।

मुख्यमंत्री ने सदस्यता समारोह में राजपूत समाज की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति स्मृद्ध है। हमारे पूर्वजों का इतिहास रहा है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खानी पड़ी, लेकिन कदम पीछे नहीं हटाए। सीएम ने कहा कि राजपूत समाज ने देश की मजबूती के लिए एकजुट होकर पीएम मोदी को मजबूती दी है।

नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा पहला प्रदेश है जहां किसानों की 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। हरियाणा में ऐसा कोई जिला नहीं बचा जिसको फोर लाइन सड़कों से जोड़ा नहीं गया हो। 10 सालों में डबल इंजन सरकार ने गजब के काम किए हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर बोलते हुए  सैनी ने कहा ये वो पार्टियां हैं जो एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसती हैं और गालियां देती हैं। दोनों पार्टियों के नेता चुनाव के समय गले मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बोलते थे सोनिया गांधी की ईडी से जांच कराई जाए तो वह तिहाड़ जेल में चली जाएगी। केजरीवाल यह भी बोलते थे कि मैं पक्का ईमानदार हूं, लेकिन वे अभी भी जेल में बैठकर सरकार चला रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X