Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 2030 तक 5 लाख घरों पर होंगे सोलर रूफ टॉप:ए.के. सिंह

Updated on Friday, July 05, 2024 15:46 PM IST

चंडीगढ़। ऊर्जा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस ए.के. सिंह ने कहा कि अब तक हरियाणा के 3.5 लाख घरों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण कराया है और हरियाणा बिजली विभाग 2030 तक 5 लाख घरों पर सोलर रूफ टॉप लगाएगा। वह पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चंडीगढ़ स्थित पीएचडी हाउस में हरियाणा में सोलर पावर को बढ़ावा देने के लिए बिजली विभाग के साथ आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

(SUBHEAD)
 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 2030 तक सोलर एनर्जी से 500 गीगावाट का लक्ष्य रखा है और यह प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के जरिए संभव है। इस अवसर पर बोलते हुए हरेड़ा के महानिदेशक आई.एफ.एस. एस.नारायणन ने कहा कि प्रदेश में  सोलर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार है और जल्द ही इसे अधिसूचित किया जाएगा। इससे राज्य में सोलर इंडस्ट्री को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सोलर वाटर पंप को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर वाटर पंप के उपयोग के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन है। इससे पहले पीएचडीसीसीआई के पंजाब राज्य चैप्टर के पर्यटन और आतिथ्य समिति के सह संयोजक निश्चय बहल ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन सर्वोपरि चिंता का विषय हैं और अक्षय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा पर सरकार का सक्रिय रुख समयोचित और दूरदर्शी दोनों है। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय सौर और बिजली समिति के संयोजक पर्व अरोड़ा ने सौर उद्योग की चिंताओं को उठाते हुए राज्य में नेट मीटरिंग और सोलर रूफ टॉप की स्थापना के लिए सब्सिडी के वितरण से संबंधित मुद्दों का उल्लेख किया। सत्र का संचालन करते हुए पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने कहा कि पीएचडी चैंबर उद्योग जगत की आवाज है और यह उद्योग और सरकारों के बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने हरियाणा के बिजली विभाग के अधिकारियों को उनकी भागीदारी और उद्योग के मुद्दों को संबोधित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X