Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नई घोषणाएं करने से पहले बीजेपी पुराने चुनावी वादों का दे हिसाब : हुड्डा

Updated on Thursday, July 04, 2024 19:55 PM IST

चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हरियाणा में आज निकम्मी, नकारा, नाकाम और यू-टर्न सरकार चल रही है। लोकसभा में करारी हार के बाद से ये सरकार कोई काम करने की बजाए सिर्फ अपने ही फैसलों से यू-टर्न मारने में लगी है। ऐसे में बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि उसके मौजूदा फैसले सही थे या अभी लिए जा रहे फैसले सही हैं? सरकार के ऊल-जलूल फैसलों के चलते 10 बरस में जनता का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा? हुड्डा आज प्रेस क्लब में ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 10 साल एक के बाद एक जनविरोधी नीतियां बनाने वाली बीजेपी अब चुनाव में हार सामने देखकर घोषणाएं करने में लगी है। लेकिन उसे नए वादे करने से पहले अपनी पुरानी चुनावी घोषणाओं का हिसाब देना चाहिए।

(MOREPIC1) 

हुड्डा ने सवाल उठाए कि बीजेपी द्वारा 2014 में किसानों को दी गई एमएसपी की गारंटी को पूरा क्यों नहीं किया? स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक रेट क्यों नहीं दिए? किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान क्यों नहीं दिया? हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा क्यों नहीं पूरा हुआ? बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन कैसे बना? हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों बना? 5000 स्कूलों को क्यों बंद किया गया? शिक्षा विभाग में 50 हजार पद क्यों खाली हैं? स्वास्थ्य सेवाओं में करीब 20 हजार पद क्यों खाली हैं? सभी गरीबों को पक्के मकान देने के वादे का क्या हुआ? कांग्रेस की 100-100 गज प्लॉट आवंटन की स्कीम क्यों बंद की गई?

हुड्डा ने जेजेपी के साथ सरकार बनाने के समय किए गए वादों पर भी सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि किसानों को एमएसपी गारंटी और एमएसपी पर बोनस क्यों नहीं दिया गया? 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन क्यों नहीं हुई? पुरानी पेंशन स्कीम क्यों लागू नहीं की गई? हरियाणवियों को नौकरियों में 75% आरक्षण क्यों नहीं मिला?

(SUBHEAD)
 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गरीब, एससी और ओबीसी से 100-100 गज के प्लॉट का अधिकर छीनकर बीजेपी 30 गज के प्लॉट की फर्जी घोषणा कर रही है। प्लॉट का झांसा देकर गरीबों से 10000-10000 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि सरकार ने प्लॉट के लिए ना कोई जमीन चिन्हित की है, ना कोई डिमार्केशन हुआ है, ना कोई नक्शा सामने आया है, ना पानी कनेक्शन, सड़क, गलियों व सीवरेज का कहीं कोई जिक्र हुआ है। इसलिए जनता अब इन फर्जी घोषणाओं के झांसे में नहीं आएगी।

इसी तरह कौशल निगम कर्मियों के वेतन में मामूली बढ़ोतरी करके बीजेपी उनके घावों पर नमक छिड़क रही है। क्योंकि कौशल कर्मियों को बमुश्किल 15 हजार रुपये महीना वेतन मिलता है। उसकी आमदनी एक दिहाड़ी मजदूर से भी भी कम होती है। उसमें मामूली बढ़ोत्तरी कर्मियों के साथ भद्दा मजाक है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा के सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। तमाम विभाग कर्मचारियों के भारी टोटे को झेल रहे हैं। इसकी वजह से जनता को हर छोटे-बड़े काम के लिए दफ्तरों के बार-बार धक्के खाने पड़ते हैं और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। इसलिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पदों को भरना और बेरोजगारी पर अंकुश लगाना पहली प्रथामिकता होगी। कांग्रेस फिर से हरियाणा को बेरोजागरी और अपराध मुक्त राज्य बनाएगी। प्रदेश से अगर बेरोजगारी व अपराध खत्म होगा तो इससे नशा, पलायन रुकेगा, निवेश आएगा और हरियाणा उन्नति करेगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X