Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई जिसका पेपर लीक या परीक्षा रद्द न हुई हो : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Thursday, July 04, 2024 19:09 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में दीपेन्द्र हुड्डा ने सीधा सवाल किया कि देश में सर्वाधिक बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि हरियाणा युवा कांग्रेस इस सवाल को प्रदेश के प्रत्येक कोने तक लेकर जाएगी और लोगों को खासकर युवा वर्ग को जागरूक करेगी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हरियाणा यूथ कांग्रेस की इस बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से हरियाणा कांग्रेस के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास, हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस के AICC प्रभारी दीपक बाबरीया ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन को सभी 28 प्रदेशों की तुलना में सबसे ज़्यादा मत प्रतिशत 47.6% हरियाणा में मिला और 2019 के मुक़ाबले मत प्रतिशत में सर्वाधिक 19.2% बढ़ोतरी भी हरियाणा में हुई। कांग्रेस को मिलने वाले वोट में ज़बरदस्त इजाफ़ा हुआ और भाजपा के वोट में ज़बरदस्त गिरावट आई।

(SUBHEAD)

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन का श्रेय युवाओं को देते हुए कहा कि विधान सभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रशासनिक नाकामी, फर्जीवाड़े व घोटाले बीजेपी सरकार की निशानी बन चुके हैं। इस सरकार में एक भी प्रतियोगी परीक्षा बेदाग़ और समय पर नहीं हुई। एक भी परीक्षा ऐसी नहीं हुई जिसका पेपर लीक न हुआ हो। सरकार के इन्हीं कारनामों के चलते प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ये सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी दर के रिकॉर्ड बना रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश 2014 से पहले कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय रोजगार देने में सबसे आगे था वो आज बेरोजगारी दर, अपराध और नशे में सबसे आगे हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर खाली पड़े करीब 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती करेंगे और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करेंगे।

हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने युवा कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि लोकसभा में शानदार सफलता के बाद हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ले और प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम में जुट जाए। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस ने सराहनीय प्रदर्शन किया है उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा युवा कांग्रेस कमेटी अपना दम खम साबित करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X