Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हाथरस में सत्संग में भगदड़ के दौरान लगभग 121 लोंगो की मृत्यु होना ह्रदय विदारक घटना : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Updated on Wednesday, July 03, 2024 15:10 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री  अनिल विज ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में भगदड़ के दौरान लगभग 121 लोगो की हुई मृत्यु के संबंध में अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा ये ह्रदय विदारक घटना है और लगभग 121 लोगों की मृत्यु हुई है।  विज ने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भीड़ होने के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए कोई नीति बनाई जानी चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान में तो रोज कार्यक्रम होते रहते है इसके लिए कोई ठोस नीति बनानी चाहिए ताकि भविष्य मे ऐसी  घटना ना हो।

विज आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई गंभीर भी है और इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने जांच की बात भी कही है।

राहुल गांधी को नतमस्तक होकर सदन में माफ़ी मांगनी चाहिए : विज

राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर दिए ब्यान पर  विज ने कहा कि वे (राहुल गांधी) देश को तोडना चाहते है, देश को भिन्न भिन्न धर्मा में, भिन्न भिन्न जातियों में विभाजित करना चाहते है लेकिन मेरा उनसे कहना है कि जो ये धर्माे पर ज्ञान बाँट रहे है संसद में इनको ये पता नहीं कि कौन सा धर्म क्या है इसलिए इस तरह की बाते नहीं करनी चाहिए। विज ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने कहा है उसके लिए नतमस्तक होकर सदन में माफ़ी मांगनी चाहिए। 

हमारी सरकार जनता की जरूरतों को पूरा करने वाली सरकार है : विज

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा है कि 10 साल जनता को लाठी गोली देने वाली भाजपा सरकार अब फ़र्ज़ी घोषणाओ की मीठी गोली दे रही है इस पर पलटवार करते हुए विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड़्डा जी को तो अच्छी कड़वी गोली देंगे जिससे वे उछल-उछल के भागेंगे। विज ने कहा कि सेवा करना हमारा काम है जनता की जरूरतों को पूरा करना हमारा काम है, लाठी गोलियां इन्हांेने चलाई थी हमने नहीं चलाई। हम तो जनता की जरूरतों को पूरा करने वाली सरकार है।

जिस शो को कोई देखने नहीं आता उसके लिए गली-गली ढिंढोरा पीटा जाता है- विज

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि कोई इच्छुक टिकट के लिए आवेदन कर सकता है इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि जिस शो की मांग ज्यादा होती है वो तो शो शुरू होने से पहले टिकट खिड़की बंद हो जाती है लेकिन जिस शो को कोई देखने नहीं आता उसके लिए गली-गली ढिंढोरा पीटा जाता है कि टिकट ले लो, टिकट ले लो।

पोस्ट सोशल मिडिया पर चलती रहती है : विज

वही, अनिल विज ने एक्स पर एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि माना की औरो के मुकाबले कुछ ज्यादा पाया नहीं मैंने, पर खुद गिरता- सम्भलता रहा किसी को गिराया नहीं मैंने इससे भाजपा में ही हलचल मची हुई है इस पर सफाई देते हुए विज ने कहा कि ऐसी पोस्ट सोशल मिडिया पर चलती रहती है वो कही और से आई थी उसमें अच्छी भाषा का प्रयोग किया हुआ था इसलिए मैंने उसे री-पोस्ट किया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X