Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राव इंद्रजीत ने गडकरी से मुलाकात कर रेवाड़ी ज़िले की विभिन्न परियोजनाओं पर की चर्चा

Updated on Tuesday, July 02, 2024 20:12 PM IST

गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गुड़गांव व रेवाड़ी ज़िले की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। राव इंद्रजीत ने गडकरी के सामने खेड़की दौला टोली का मुद्दा भी उठाया। जिस पर गडकरी ने कहा कि सेटेलाइट सिस्टम शुरू होने के बाद खेड़की दौला टोल स्वत: ही खत्म हो जाएगा। इस काम में दो महीने का समय और लगेगा। अब वाहन चालक जहां से हाईवे पर प्रवेश करेगा, वहां से उसकी एंट्री दर्ज होगी और निकास के समय किलोमीटर के हिसाब से ऑटोमेटिक टोल कट जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टोल कलेक्शन की नई प्रणाली लागू होगी। बैठक में मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर का गुड़गाँव के उपायुक्त निशांत यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

राव इंद्रजीत ने गडकरी के समक्ष हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलीवेटेड रोड के निर्माण की माँग को दोहराया। इस बैठक में मौजूद है हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर गुड़गाँव के उपायुक्त निशांत यादव की मौजूदगी में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला उठाया ।  राव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से है इस रोड को डिस्कोप करना क़ानूनन ग़लत है । नैशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट से मेट्रो भी गुज़र रही है जिसके चलते तकनीकी अड़चनें आ रही है । बैठक में नेशनल हाईवे और हरियाणा के अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि जहाँ जहाँ रोड को एलिवेटेड करने की आवश्यकता होगी वहाँ किया जाएगा और बाक़ी जगह रोड को छह लेन में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग हुए हरियाणा सरकार के अधिकारी दोबारा जल्द बैठक करेंगे।

(SUBHEAD)

राव ने गडकरी के सामने बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। यहां लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गडकरी ने एनएचएआई के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर निर्माण एजेंसी कहीं लापरवाही कर रही है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए। राव इंद्रजीत सिंह ने गडकरी से राठीवास मोड, साल्हावास मोड  पचगाँव चौक पर पर अंडरपास का निर्माण भी जल्द शुरू कराने की अनुरोध किया। जिस पर गडकरी ने एनएचएआई के अधिकारियों से दोनों परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की। अधिकारियों ने बताया कि इस माह के अंत तक अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। 

बैठक में गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को लेकर भी चर्चा हुई। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर तक इसका निर्माण पूरा कर इसे चालू कर दिया जाएगा।गुड़गांव रेवाड़ी के बीच नया हाईवे बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों 30 फीसदी तक दबाव कम हो जाएगा। गुड़गांव और दिल्ली तथा रेवाड़ी और नारनौल आने-जाने वालों का 15 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी। हजारों वाहन चालकों को नया हाईवे मिलेगा। यह एक बेहतरीन वैकल्पिक हाइवे साबित होगा। रेवाड़ी, नारनौल या उससे आगे से गुड़गांव और दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालक इस हाईवे का प्रयोग कर आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

बैठक में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर क़रीब एक दर्जन फुटओवर ब्रिज के निर्माण के बारे में चर्चा की गई जिनमें पूर्व में बनाए गए फुट ओवरब्रिज के सुधारी कारण वरना फ़ोटो रोज़गार निर्माण पर सहमति बनी।

नेशनल मनडेला रोड से फ़रीदाबाद रोड को जोड़ने पर हुई चर्चा

दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर जाम के दबाव को कम करने के लिए वसंतकुंज के नेशनल मंडेला रोड से फ़रीदाबाद रोड से जोड़ने के लिए नया रोड बनाने पर भी बैठक में चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस रोड को बनाने पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। राव इंद्रजीत ने अधिकारियों से कहा कि वे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इस रोड के निर्माण की तकनीक को बनाएँ।

बैठक में  सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव व  एन एच ए आ के चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X