Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा से ख़त्म होंगे सभी नेशनल हाईवे से ब्लैक स्पॉट :असीम गोयल

Updated on Tuesday, July 02, 2024 19:29 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में सभी नेशनल हाईवे से ब्लैक स्पॉट समाप्त किये जाएंगे ताकि दुर्घटना का ख़तरा न रहे। उन्होंने यह जानकारी आज नई दिल्ली में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात के बाद दी।

परिवहन मंत्री ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडविया से भी मुलाकात की और अंबाला शहर में 100 बैड के ईएसआई अस्पताल के लिए बजट जारी करने पर  चर्चा की। असीम गोयल ने बताया कि उन्होंने राज्य में नेशनल हाईवे पर कुछ स्थानों पर बने ब्लैक स्पॉट को लेकर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया अम्बाला जिला में हाईवे पर सुल्तानपुर चौक और जड़ौत चौक दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। यहां पर आए दिन कोई न कोई सडक़ दुर्घटना होती है जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली गई है। उन्होंने गडकरी से इन दोनों स्थानों पर अंडरपास तथा एलिवेटिड ओवरब्रिज बनाने की मांग की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देशभर में हाईवे पर बने ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उनका समाधान किया जाये।

असीम गोयल ने मंगलवार ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल.मंडाविया से भी मुलाकात की और अंबाला शहर में 100 बैड के ईएसआई अस्पताल के लिए बजट जारी कर जल्द से जल्द इसको बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के लिए शहर में जगह तो दी जा चुकी है परंतु अभी तक बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि अंबाला में विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा अन्य कई उद्योग धंधे हैं जहां पर हजारों श्रमिक काम करते हैं। किसी प्रकार की दुर्घटना होने या बीमार होने पर श्रमिकों को दूर दराज के अस्पतालों में ईलाज के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल बनने से श्रमिकों को सस्ता ईलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल.मंडाविया ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X