Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला और खटौली में 9 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Updated on Tuesday, July 02, 2024 19:22 PM IST

पंचकूला | विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने विधान सभा क्षेत्र में पांच प्रमुख विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंगलवार को बुडनपुर में धर्मशाला का पुनर्निर्माण और सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व सोमवार शाम उन्होंने गांव खटौली में करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन प्रमुख विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें खेल स्टेडियम, फिरनी पक्का करने और खटौली-अलीपुर व सुखदर्शनपुर-टांगरी पुल तक सड़क निर्माण शामिल है। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि खटौली में बनने वाले स्टेडियम से इस गांव के साथ-साथ रिहौड़, खेड़ी, बड़ोना, हरिपुर, डंढारड़ु, बटवाल और सुखदर्शनपुर के युवा लाभान्वित होंगे। वहीं सड़कों की मुरम्मत का फायदा खटौली, अलीपुर, सुखदर्शनपुर, डंढारड़ु, बटवाल समेत मोरनी तक के लोगों को होगा।

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को बुढ़नपुर के वार्ड नंबर 7 में धर्मशाला के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य के लिए 53.17 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इसमें से 44.61 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। यह कार्य 4 माह में पूरा हो जाएगा। पुनर्निर्माण के लिए मौजूदा ढांचे को ढहा कर नई धर्मशाला बनाई जाएगी। इसमें भूतल और उसके ऊपर दो मंजिला भवन का निर्माण होगा। वहीं, पंचकूला में मौजूदा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरों की मुरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया। इस कार्य पर 2.43 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कार्य 6 महीने में पूरा होगा।

(SUBHEAD)

खटौली निवासी मार्केट कमेटी पंचकूला के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया कि खटौली और आसपास के लोग लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग कर रहे थे। इन कार्यों का शिलान्यास कर विधान सभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की बड़ी मांगों को पूरा कर दिया है। ग्रामीण गोपाल राणा ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अपनी विकास पुरुष की छवि के अनुरूप क्षेत्र की तरक्की में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। डंढ़ारड़ु के पूर्व सरपंच रवि शर्मा और सोमनाथ ने बताया कि इस सड़क की मुरम्मत काफी लंबे समय से लंबित थी। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खटौली की फिरनी पानी की पाइप लाइन डालने और दूसरे मुरम्मत कार्यों के कारण टूट गई थी।

बटवाल के सरपंच विधिचंद के अनुसार खटौली में खेल स्टेडियम का निर्माण इलाके के युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे युवा प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। खटौली निवासी पूर्व सरपंच नत्थु सिंह, परमजीत सैनी, अशोक शर्मा, सुरेश सैनी, राजीव शर्मा और रमेश ने भी इस विकास कार्यों के लिए विधान सभा अध्यक्ष का आभार जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गांव खटौली में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखी और उद्घाटन किया, जिसमें सड़क निर्माण, स्टेडियम और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल राणा, परमजीत सैनी, सुरेश सैनी, रमेश चंद, राजीव शर्मा, कृष्ण चंद राणा, डॉ. पद्म सिंह, ब्रह्म पाल राणा, सुखदर्शनपुर के पूर्व सरपंच गुरनाम, जिला महामंत्री प्रवीण सैनी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X