Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिंदुओं को गाली देने की बजाए सिख दंगो, कश्मीरी पंडितों व बंगाल की हिंसा पर जवाब दे कांग्रेस : नायब सैनी

Updated on Tuesday, July 02, 2024 18:21 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस को 1984 के सिख दंगों से लेकर कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के मामलों पर देशवासियों को स्पष्टीकरण दें।

राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि देश के हिंदुओं को गाली देने की बजाए कांग्रेस को सिख दंगों तथा पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहि। कांग्रेस का चरित्र रहा है, सच को दरकिनार करना। कांग्रेस के सहयोगी राम और रामायण को नकार चुके हैं। यही नहीं राहुल गांधी जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है। भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने से कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है, क्योंकि उनका प्रोडक्ट (राहुल गांधी) हर बार फेल हो रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के पूर्वजों को घेरते हुए आरोप लगाया कि देश को नुकसान पहुंचाने और तोडऩे की कोशिश की गई। चाहे वह 1984 के सिख दंगों का कत्लेआम हो या फिर कश्मीर घाटी से कश्मीर पंडितों का पलायन। सदन नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि जिन्हें हम पूजते हैं, उनकी तस्वीर सदन पटल पर नहीं दिखा सकते हैं। मगर राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव का चित्र दिखाकर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

प्रदेश में दंगों पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बार फिर नूंह दंगों के लिए कांग्रेस विधायक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नूंह दंगों के पीछे कांग्रेस विधायक का हाथ था और इसकी वीडियो सदन में साक्ष्य के तौर पर है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में सीएए का विरोध कराने वालों के पीछे जिनका हाथ था, वही किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X