पंचकूला । जीवन को ऊर्जावान बनाने के लिए अन्न जरूरी है। यह अन्न किसी राहगीर या जरूरतमंद को परोसना एक सर्वोत्तम कर्म है। इसलिए अन्न दान को अपने जीवन में अपनाके मानवता की सेवा की जा सकती है ।
यह बात औद्योगिक क्षेत्र 1 में श्री श्याम करूणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 120 वें अन्न भंडारे में फाउंडेशन के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रुंगटा ने कही।
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि मानवता का पाठ यही सीखता है कि अच्छे कर्मों में हमेशा संलिप्त रहे और दूसरों को भी अच्छे काम करने के लिए जागृत करें।
भंडारे के दौरान अमिताभ रुंगटा के साथ अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा, विशेष रूप से उपस्थित थे।