Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस कुंठित हो चुकी है और दुविधा में फंसी है : धमेंद्र प्रधान

Updated on Saturday, June 29, 2024 19:54 PM IST

पंचकूला। भाजपा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की प्रगति में हरियाणा का अपना अहम योगदान है। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। श्री प्रधान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोड़े अटकाने वाली पार्टी है। कांग्रेस के पास देश और प्रदेश की जनता के हित का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस कुंठित हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस नकारात्मक राजनीतिक करती है और दुविधा में फंसी हुई है। धमेंद्र प्रधान शनिवार को पंचकूला स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की पहले सत्र की बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, पूर्व मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

(SUBHEAD)

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग करने पर हरियाणा की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएंगे। सर्व समाज को विश्वास में लेते हुए जनता का विश्वास जीतेंगे और लोगों के सहयोग से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। श्री प्रधान ने कहा कि हमारे प्रतिद्वंदी के पास कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम, झूठ और शंका पैदा करने वाला समूह है। लोकसभा चुनाव में उनकी पराजय हुई है और एनडीए की वापसी हुई है। पिछले दो दिनों से लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाए रोड़े अटकाने वाली राजनीतिक शक्ति बनने का मन बनाया हुआ है।

धमेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हुए कहा कि मोदी जी हरियाणा की विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। यही कारण है कि 2014, 2019 और 2024 तीनों लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया जिससे दिल्ली में उत्तरदायी सेवा की व्यवस्था बनी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में भी हरियाणा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और तीसरी बार भी हरियाणा के लोगों का भरोसा और विश्वास भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से भाजपा की सत्ता में वापसी होगी।

प्रधान ने कहा कि राजनीति जीवंत होती है, राजनीति प्रसंग आधारित होती है, राजनीति सूझ-बूझ की होती है और संगठन की रणनीति और मेहनत की होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पिछले 10 सालों में हरियाणा में जनता की सेवा की है। आज हरियाणा ने भी  कई पैमाने पर देश में अपनी विश्वसनीयता बनाई है।

चुनाव प्रभारी श्री प्रधान ने कहा कि हरियाणा सिर्फ एक प्रदेश नहीं, बल्कि हरियाणा भारत के अंदर सकारात्मकता लाने वाला एक मिजाज है। भारत की आर्थिक उन्नति में हरियाणा का अपना स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का आह्वान किया है और 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के हिसाब से हरियाणा सबसे उपर है और पीएम मोदी के विजन को लीड करेगा। देश को एक नई उंचाई तक जाने के लिए हरियाणा के नेतृत्व की भी आवश्यकता है।  हरियाणा की जनता ने पिछले 20 सालों में 10-10 साल की कांग्रेस और भाजपा की सरकार को आंका है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस और 2014 से 2024 तक भाजपा को देखा और परखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है।

पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए धमेंद्र प्रधान ने कहा कि लोग विकास चाहते हैं, इसलिए भाजपा को तीसरी बार दायित्व देंगे। 10 सालों में भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव चाहे नगरपरिषद का हो, लोकसभा या फिर विधानसभा का हो, भाजपा सदैव चुनाव को चैलेंज के रूप में लेती है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X