Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या व रेप जैसी वारदातें बनीं लोगों की दिनचर्या का हिस्सा : हुड्डा

Updated on Saturday, June 29, 2024 18:51 PM IST

चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहरवासियों से बार-बार हो रही एनहांसमेंट वसूली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंदी, महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रही जनता पर पड़ रहे बोझ को लेकर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन बीजेपी लगातार जनता के इस दर्द को अनदेखा कर रही है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर शहरवासियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। दरअसल, आज बहादुरगढ़ सेक्टर 2, 9 और 9ए के निवासी हुड्डा को एक ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

व्यापारियों से कानून व्यवस्था पर बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बढ़ते अपराध पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बेकाबू अपराध के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या और रेप जैसी वारदात लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं। सिर्फ 4 दिन के भीतर अकेले हिसार में 3 व्यापारियों से 9 करोड़ की फिरौती मांगने की वारदातें हो चुकी हैं। खुद केंद्र सरकार ने माना है कि हरियाणा देश का सबसे सुरक्षित राज्य है और अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में बीजेपी सबसे फिसड्डी साबित हुई है।

खासतौर पर व्यापारी वर्ग लगातार धमकी, फिरौती और फायरिंग की वारदातें झेल रहा है। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए बदमाशों को फिरौती देनी पड़ रही है। जबकि लोगों के जानमाल की सुरक्षा करना प्रत्येक सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी को निभाने में भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई है और जो सरकार नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर अपराध का सफाया करके हरियाणा को फिर से सुरक्षित राज्य बनाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X