Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अमृतसर दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री

Updated on Friday, June 28, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़|  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर  हरमंदिर साहिब ( दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर  गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री  असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व  दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया।

बाद में मुख्यमंत्री ने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का यह तपोभूमि है। माँ सीता ने यहां लव-कुश को शिक्षा दी थी। पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि ने की थी। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से लोग यहां शीश नवाते हैं और भगवान वाल्मीकि का आर्शिवाद लेते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिख गुरुओं की पवित्र नगरी अमृतसर में आकर मन को बड़ा सुकून मिला, ये एक पवित्र स्थान है। गुरुओं की वाणी से हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था, हम उस पर चलकर खरे उतरेंगे।

एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न होने दे। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा एक ही परिवार है, एक ही घर है, इसलिए बड़े भाई से वे आग्रह करते हैं कि वह हमें पानी दे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X