Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जेल में पटाखों की गूंज से बेचैन रहा गुरमीत, मिठाई लेने से किया इन्कार

Updated on Saturday, October 21, 2017 11:23 AM IST

रोहतक,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हजारों अनुयायियों के बीच जश्न और उल्लास के साथ दिवाली मनाने वाला गुरमीत राम रहीम इस बार जेल की कोठरी में हताश और परेशान नजर आया। गुरमीत ने न तो जेल प्रशासन द्वारा दी मिठाई खाई और न दीया-मोमबत्ती जलाकर दिवाली मनाई। इतना ही नहीं पटाखों की गूंज ने उसकी पीड़ा को और बढ़ा दिया और पूरी रात बेचैनी के बीच में काटनी पड़ी।

गुरमीत राम रहीम की जेल में पहली दिवाली थी। दिवाली पर जेल में कैदी व बंदियों के लिए जश्न का आयोजन किया गया था। जेल प्रशासन ने सभी कैदी व बंदियों को मिठाई भी बांटी थी, लेकिन गुरमीत ने मिठाई लेने से इन्कार कर दिया। बस वह आसमान में छोड़ी जा रही आतिशबाजी को देखता रहा। सुनारिया जेल में शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम से मिलने उसके वकील पहुंचे।

चंडीगढ़ से वकील गुरदास सिंह दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर सुनारिया जेल पहुंचे। राम रहीम से मिलने के बाद तीन बजकर 25 मिनट पर वापस लौट गए। इस दौरान वकील ने राम रहीम के कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच वकील से मुलाकात करवाई।

यह भी पढ़ेंः पूछताछ में बोला जीजा, हां मैंने मरवाया हरियाणवी गायिका हर्षिता को

डेरा प्रेमियों ने छतों पर लगाए काले झंडे

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने इस बार दिवाली नहीं मनाई। गुरमीत के जेल में बंद होने के कारण डेरा प्रेमियों ने दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया। ज्यादातर डेरा प्रेमियों के घरों की छतों पर काले झंडे लगाए गए थे। इन काले झंडों को लगाकर डेरा प्रेमियों ने अपने रोष का इजहार किया। डबवाली क्षेत्र के डेरा प्रेमियों में इसी तरह की निराशा देखने को मिली। इसके अलावा गांव अलीकां में भी ऐसा ही माहौल रहा। डेरा प्रेमियों की ओर से दावा किया गया है कि जब तक उनके गुरु की जेल से वापसी नहीं होगी, तब तक वे कोई भी त्योहार नहीं मनाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X