Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम और पिपली में पीपीपी मोड पर बनेंगे विशेष प्रकार के बस स्टैंड

Updated on Thursday, June 27, 2024 19:21 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ग्रीनरी लगाकर और सफाई करके खूबसूरत बनाया जाएगा।  गुरुग्राम और पिपली ( कुरुक्षेत्र ) में पीपीपी मोड पर विशेष प्रकार के बस स्टैंड बनाये जाएंगे। राज्य में आवश्यकता अनुसार बस क्यू -शेल्टर भी बनाए जाएंगे।

गोयल ने आज यह जानकारी परिवहन विभाग की चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद दी। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव  नवदीप सिंह विर्क तथा निदेशक  सुजान सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य परिवहन विभाग के सभी डिपो और सब -डिपो में बस स्टैंड परिसर का रख -रखाव बेहतर होना चाहिए। साफ़ -सफाई के साथ -साथ खाली जगह को पार्क की तरह विकसित करें और वहां पर घास , पेड़ -पौधे लगाकर ग्रीनरी बनायें ताकि बस स्टैंड का नजारा खूबसूरत लगे।

(SUBHEAD)

उन्होंने सभी बस स्टैंड पर सुलभ -शौचालयों की सफाई -व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जहां जरुरत हो वहां पर मुरम्मत या नवनिर्माण भी करवाया जाए। परिवहन मंत्री ने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर बस क्यू -शेल्टर के निर्माण की मांग को लेकर जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं ,उनको प्राथमिकता के आधार पर निर्मित करवाया जाए। मंत्री को जानकारी दी गई कि जनसंवाद पोर्टल पर 127 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनको बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

असीम गोयल ने बताया कि अम्बाला शहर में बस स्टैंड के सामने एक अंडरग्राउण्ड पार्किंग बनाई जाएगी जिसका फायदा बस स्टैंड , महावीर पार्क तथा कपड़ा मार्किट में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए होगा। इस पार्किंग के लिए 145.23 लाख रूपये खर्च होने की स्वीकृति भी हो गई है।  उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण के लिए तेजी से कदम उठाने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरुग्राम तथा धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र के पास पीपली में विशेष प्रकार के बस स्टैंड बनाए जाएंगे।  इनमे कमर्शियल दुकानें चलाने के लिए मॉल टाइप डिजाइन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने हिसार समेत अन्य जिलों में भी नए बस स्टैंड के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूरे होने चाहियें और गुणवत्ता में किसी भी कीमत भी समझौता नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X