Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मां मनसा देवी की पवित्र भूमि से अमित शाह 29 जून को करेंगे विधानसभा चुनाव का आगाज : गुप्ता

Updated on Thursday, June 27, 2024 19:16 PM IST

पंचकूला । हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखने 29 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मां मनसा देवी की पवित्र भूमि पंचकूला में आ रहे हैं। इसी दिन  शाह विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव का आगाज भी करेंगे। भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री के पंचकूला आने को लेकर जबरदस्त तैयारियां की है। इस बैठक 4500 के लगभग कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो सत्र होंगे। दूसरे सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। गुरुवार को सेक्टर-1 विश्रामगृह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक को लेकर पंचकुला के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं जोश है। कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक से पहले 28 जून को सांय 5 बजे पार्टी कार्यालय पंचकमल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सतीश नांदल और सौदान सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे।

(SUBHEAD)

 गुप्ता ने बताया कि 29 जून को होने वाली विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम के मल्टीपपर्ज हॉल में होगी। पहला सत्र 11 से 1 बजे तक होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 गुप्ता ने बताया कि दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी, बीडीसी सदस्य, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी शामिल होंगे। इन सभी पदाधिकारियों को पूर्व सूचना दी गई है तथा सभी के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक के लिए 25 विभागों का गठन करके जिम्मेदारियां तय कर दी गई है।  गुप्ता ने बताया कि पंचकूला को पूरी तरह सजाया जाएगा जिसमें होर्डिंग, बैनर, झण्डे एवं स्वागत द्वार लगाए जाएंगे और अस्थाई चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बनेगी रणनीति

प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि बीजेपी के जिला अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह से बीजेपी ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे अमित शाह का संदेश बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे। वहीं अमित शाह की बैठक में विधानसभा चुनाव में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने के लिए रणनीति बनेगी।   बड़ौली ने कहा कि माता मनसा देवी के प्रांगण होने वाली यह बैठक बहुत ही कारगर होगी और इसमें केन्द्रीय मंत्री हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का आगाज करने के साथ ही संकल्प भी करवाएंगे।

प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीन अत्रेय, रंजिता मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, अशोक शेरवाल, विजय वालिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X