Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भविष्य में भाजपा के साथ गठबंधन का कोई औचित्य नहीं:दुष्यंत चौटाला

Updated on Thursday, June 27, 2024 16:44 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा गठबंधन के मुद्दे पर पहली बार पलटवार करते हुए कहा है कि जेजेपी को बीजेपी के साथ गठबंधन करके भारी नुकसान हुआ है। भविष्य में बीजेपी के साथ जाने का कोई औचित्य नहीं है।

बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता में बीजेपी के प्रति भारी रोष था जिसका खामियाजा जेजेपी को भुगतना पड़ा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने निकट भविष्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव में कांगे्रस तथा भाजपा मिलकर खेल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अगर कांग्रेस असलियत में भाजपा को टक्कर देना चाहती है तो सांझा सामाजिक राज्यसभा उम्मीदवार उतारे, हम साथ देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़ रही है, भूपेंद्र हुड्डा द्वारा नंबर न होने की बात कहना भाजपा के साथ मैच फिक्सिंग को दिखाता है।

(SUBHEAD)

जजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस किसी भी सामाजिक व्यक्ति, किसी खिलाड़ी को राज्यसभा में भेजे तो विपक्ष पूरी तरह से एकजुट होगा। भविष्य की रणनीति पर बोलते हुए दुष्यंत ने कहा कि पांच जुलाई से जेजेपी द्वारा जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सभी 22 जिलों में कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेकर विधनसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा में चुनाव का नारा मोदी हराओ या मोदी जिताओ था लेकिन विधानसभा में परिणाम इसके विपरीत होगा। हरियाणा में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर नायब सैनी सरकार को घेरते हुए दुष्यंत ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में हत्या, लूट जैसी अनेक आपराधिक घटनाएं हुई, जो कि कभी 20 साल में ऐसे एक सप्ताह में नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को गृह विभाग छोडक़र किसी अन्य मंत्री को देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X