Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने कपड़ा थैला वेंडिंग मशीन तथा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी किया शुभारंभ

Updated on Thursday, June 27, 2024 14:17 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करते हुए वीरवार को 50 नए डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन्हें मिलाकर वाहनों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।

(SUBHEAD)

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठान सहित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत एक ओर जहां वाहनों व मशीनरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की बेहतर निगरानी के लिए 19 एचसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गुरुग्राम में सरकार द्वारा लागू ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जारी विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बने गारबेज वर्नेबल प्वाइंट साफ किए गए हैं तथा दिन-प्रतिदिन सफाई व्यवस्था बेहतर हो रही है। इसके साथ ही सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों से भी कचरा उठान तेज गति से किया जा रहा है। इसके तहत खांडसा व वाटिका चौक स्थित सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों को जीरो गारबेज करते हुए अब नियमित कचरा उठान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर वाहनों से पर्यावरण संरक्षण का रखा जा रहा ध्यान

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो। वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू करवाए गए सभी वाहन इलेक्ट्रिक हैं। इससे एक ओर जहां घर-घर से कचरा एकत्रित करने के कार्य में तेजी आएगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

कपड़ा थैला वेंडिंग मशीन का भी किया शुभारंभ

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरीबैग मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत कपड़ा थैला बैग वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ किया। ये मशीनें आने वाले समय में गुरुग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी। मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालकर या यूपीआई के माध्यम से भी कपड़े का थैला प्राप्त किया जा सकता है। इससे नागरिकों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरी बैग मुक्त गुरुग्राम बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ किया। मशीन से नए पैड प्राप्त करने के साथ ही उपयोग किए गए पैड को डिस्पॉज ऑफ भी किया जा सकेगा।

इस मौके पर गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, अतिरिक्त निगमायुक्त डा. बलप्रीत सिंह, संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डा. नरेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X