Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भिवानी में पंचायत का फरमान, कैपर व कच्छे पहनने पर रोक

Updated on Wednesday, June 26, 2024 19:55 PM IST

संजय कुमार मेहरा, भिवानी। कुछ दिन पहले राजनीतिक उथल-पुथल के चलते चर्चाओं में आया भिवानी जिला इस बार एक गांव में अजीबो-गरीब फैसले से चर्चा में आया है। जिला के गांव गुजरानी में पंचायत प्रतिनिधि की अध्यक्षता में मौजिज ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि गांव में अब कोई युवा कैपरी, निक्कर या कच्चा पहनकर घर से बाहर नहीं घूमेगा। इस फैसले को गांव की महिलाएं, बुजुर्ग को सही मान रहे हैं, लेकिन युवा इससे सहमत नहीं हैं। वे इसे रुढि़वादी सोच बता रहे हैं।  

(SUBHEAD)

बुधवार को गांव की महिला सरपंच प्रतिनिधि रेनू के प्रतिनिधि उनके ससुर सुरेश कुमार के नेतृत्व में गांव के मौजिज लोगों की बैठक हुई। यह अहम फैसला लेते हुए गांव में चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराकर इस फैसले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने इस फैसले के पीछे के कारण भी बताए गए हैं। उनका कहना है कि गांव के युवा अक्सर कुओं पर पानी भरती महिलाओं के आसपास, बाजारों में, दुकानों में कैपरी, निक्कर पहनकर जाते हैं। इससे महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति के भी खिलाफ है। यह फैसला को रुढि़वादी सोच नहीं, बल्कि आज के समय के लिए जरूरी है। हमारी युवा पीढ़ी अच्छे संस्कार सीखे, यह जरूरी है। 

यह कानून नहीं, एक परम्परा बनाने का प्रयास

सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि मौजिज ग्रामीणों से सलाह-मशविरा करके ही यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को लागू करते हुए चौकीदार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी भी करवा दी गई है। ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। धीरे-धीरे सभी इस बात से इत्तेफाक रखेंगे कि यह निर्णय सही है। यह निर्णय किसी एक व्यक्ति या घर के हिसाब से नहीं, बल्कि पूरे गांव की बहु-बेटियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप में झांकना पड़ेगा। निक्कर, कैपरी पहनकर युवा अपनी अदब भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत ने यह कोई कानून नहीं बनाया है। एक परम्परा को बनाने की कोशिश की है। सभी का इसमें साथ चाहिए। निक्कर या कैपरी कोई पहनने का वस्त्र नहीं है। यह एक तरह से अंग प्रदर्शन का जरिया है। हमें रिश्तों में मर्यादा बनाए रखने के लिए ऐसे फैसलों का स्वागत और सम्मान करना चाहिए। हमें अपने बुजुर्गों की सोच और पुरानी परम्पराओं का कायम रखने में आगे आना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X